हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: शुभमन गिल को रास आ रही कप्तानी, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक, दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा नाम

Shubman Gill Century: शुभमन गिल का बल्ला एजबेस्टन टेस्ट में भी जमकर बोल रहा है। गिल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक ठोक डाला है।

विज्ञापन
Shubman GIll

Shubman Gill Century: शुभमन गिल को कप्तानी खूब रास आ रही है। कप्तान की जिम्मेदारी संभालते ही गिल ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोक डाला है। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे गिल ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया। इस सेंचुरी के साथ ही गिल का नाम दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ गया है। पहले दो मैचों में बतौर कप्तान सेंचुरी लगाने वाले गिल भारत की ओर से सिर्फ चौथे ही कैप्टन हैं। गिल ने लगातार दो चौके जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया।

गिल का लगातार दूसरा शतक

करुण नायर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। गिल ने यशस्वी के साथ मिलकर 66 रन जोड़े। यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय कप्तान ने मोर्चा संभाला और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शुभमन ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक खूबसूरत शॉट लगाए। 3 रन के भीतर ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी का विकेट गिरने के बाद गिल ने रविंद्र जडेजा संग मिलकर अहम साझेदारी जमाई। गिल ने अपना शतक 199 गेंदों में पूरा किया। शुभमन का यह इंग्लैंड के खिलाफ कुल चौथा शतक है।

महज तीसरे कप्तान गिल

भारत की ओर से कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में सेंचुरी जमाने वाले शुभमन गिल सिर्फ तीसरे ही कैप्टन हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ विजय हजारे और मोहम्मद अजहरुद्दीन ही कर सके हैं। इसके साथ ही गिल लगातार दो टेस्ट मैचों में बतौर कैप्टन सेंचुरी लगाने वाले चौथे बैटर हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन मैचों में शतक लगाने वाले गिल कुल पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में गिल ने 147 रन की लाजवाब पारी खेली थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola