नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर IPL 2023 और जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। श्रेयस ने अपनी पीठ की सर्जरी करवाने का फैसला लिया है। वह पिछले कुछ दिनों से इसे टाल रहे थे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्णकालिक कप्तान अय्यर सर्जरी के लिए विदेश यात्रा करेंगे। वहीं ट्रेनिंग शुरू करने से पहले उनके कम से कम तीन महीने के लिए बाहर रहने की उम्मीद है।
और पढ़िए –IPL 2023: ‘धोनी के बाद बेहतर हुए पंत…’, सौरव गांगुली ने चैंपियन के बारे में दिया बयान
टीम इंडिया और KKR को बड़ा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका साबित होगा। श्रेयस के लौटने की उम्मीद केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित ने भी की थी। खुद अय्यर भी चाहते थे कि वे WTC फाइनल खेलें, इसके लिए वे पिछले दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भी गए थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने चोट से जूझने के बजाय इससे निजात पाने का फैसला ले लिया है।
इंजेक्शन भी दिए गए थे
श्रेयस को बार-बार होने वाली पीठ की चोट की वजह से पहले पिछले महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर कर दिया गया। इससे पहले उन्हें भारत के बांग्लादेश दौरे के बाद दिसंबर में इसी चोट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था।
और पढ़िए – IPL 2023, PBKS vs RR: पंजाब और राजस्थान के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, घर बैठे ऐसे देखें लाइव
दोनों बार उन्हें पीठ के निचले हिस्से में सूजन महसूस हुई, जोकि रीढ़ की एक डिस्क में उभार के कारण हुआ था। यह भी पता चला है कि उन्हें पीठ में दर्द को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन दिए गए थे। नीतीश राणा को आईपीएल 2023 से पहले अय्यर की जगह नाइट राइडर्स का अंतरिम कप्तान बनाया गया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines