Pakistan Cricket: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान शोएब मलिक लंबे समय से पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने टीम में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। शोएब मलिक ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है, उनका कहना है कि वह 25 साल के प्लेयर से भी फिट हैं।
‘मुझ पर भरोसा करें’
दरअसल, शोएब मलिक को उम्मीद हैं कि वह जल्द ही पाकिस्तान टीम में वापसी करेंगे। वह फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। शोएब मलिक ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि ‘मैं साल के प्लेयर से भी फिट हूं। मुझ पर भरोसा करें मैं भले ही पाकिस्तान टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हूं लेकिन आप मेरी फिटनेस की तुलना किसी 25 साल के प्लेयर से भी कर सकते हैं,’
रिटायरमेंट की सोच भी नहीं रहा
शोएब मलिक ने कहा कि ‘उनके अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है, और मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं, फिलहाल तो मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। जब तक मेरे अंदर क्रिकेट बाकि हैं मैं क्रिकेट खेलता रहूंगा। मैं टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुका हूं लेकिन टी20 के लिए मैं अभी भी अपनी टीम के लिए उपलब्ध हूं।’
और पढ़िए – ‘भाई आश्रम है ये…’, ऋषिकेश में जमीन पर बैठ विराट ने दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो
2021 में खेला था आखिरी मुकाबला
बता दें कि शोएब मलिक ने 2021 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आखिरी मुकाबला खेला था, उसके बाद से ही वह पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन शोएब मलिक ने अभी भी टीम में वापसी की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उनका मानना है कि वह जल्द ही पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।
शोएब मलिक की गिनती पाकिस्तान के सबसे सफल क्रिकेटरों में होती है, वह अपने करियर में 10 हजार से भी ज्यादा रन बना चुके हैं। शोएब मलिक ने 124 टी20 इंटरनेशनल, 287 वनडे इंटरनेशनल और 35 टेस्ट मैच खेले हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
7 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
43 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
59 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines