Shikhar Dhawan Statement: शिखर धवन ने हाल ही में अपने जीवन में नए अध्याय की शुरुआत की है. उन्होंने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की. इसी बीच शिखर के अपनी पूर्व पत्नी आयशा धवन से जुड़े कुछ झूठे स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. इसी को लेकर धवन दुखी हुए और उन्होंने अब मामले पर अपनी सफाई दी. धवन ने उन लोगों की आलोचना की, जो उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं.
शिखर धवन ने दी सफाई
विवाद तब शुरू हुआ, जब एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि शिखर धवन को उनकी पूर्व पत्नी ने बोला था कि उनकी दोबारा कभी शादी नहीं होगी. पोस्ट में यह भी लिखा था कि धवन ने दोबारा शादी करके अपनी पूर्व पत्नी को करारा जवाब दिया. इसी पोस्ट से धवन को दुख पहुंचा और उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने कभी ऐसी बात नहीं बोली थी. धवन ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट पर मेरी नजर गई, जिसमें मेरे निजी जीवन से जुड़ी बातों को सामने रखा गया है. मैंने हमेशा ही पिच या उसके बाहर पुरानी बातों को भुलाया है.'
धवन ने आगे लिखा, 'मुझे सकारात्मकता में यकीन है और अपने अतीत का सम्मान करता हूं. मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है और मैं अपने फैंस, दोस्त, परिवार, शुभचिंतक और मीडिया से मिले इतने प्यार एवं आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हूं. मैं लोगों से यही मांग करता हूं कि मेरे नाम के साथ कोई क्लिकबेट और गलत स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर साझा न करें. हमें प्यार और सकारात्मकता बांटनी चाहिए. धन्यवाद.'
धवन ने रचाई दूसरी शादी
शिखर धवन का आयशा से अक्टूबर 2023 में तलाक हो गया था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन, सोफी शाइन नाम की महिला के साथ नजर आए. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों UAE में मिले थे. मई 2025 में उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दिया. आखिरकार 12 जनवरी 2026 को धवन और सोफी की सगाई हुई और 21 फरवरी को उन्होंने शादी कर ली.
Shikhar Dhawan Statement: शिखर धवन ने हाल ही में अपने जीवन में नए अध्याय की शुरुआत की है. उन्होंने 21 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की. इसी बीच शिखर के अपनी पूर्व पत्नी आयशा धवन से जुड़े कुछ झूठे स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे. इसी को लेकर धवन दुखी हुए और उन्होंने अब मामले पर अपनी सफाई दी. धवन ने उन लोगों की आलोचना की, जो उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं.
शिखर धवन ने दी सफाई
विवाद तब शुरू हुआ, जब एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि शिखर धवन को उनकी पूर्व पत्नी ने बोला था कि उनकी दोबारा कभी शादी नहीं होगी. पोस्ट में यह भी लिखा था कि धवन ने दोबारा शादी करके अपनी पूर्व पत्नी को करारा जवाब दिया. इसी पोस्ट से धवन को दुख पहुंचा और उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने कभी ऐसी बात नहीं बोली थी. धवन ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट पर मेरी नजर गई, जिसमें मेरे निजी जीवन से जुड़ी बातों को सामने रखा गया है. मैंने हमेशा ही पिच या उसके बाहर पुरानी बातों को भुलाया है.’
धवन ने आगे लिखा, ‘मुझे सकारात्मकता में यकीन है और अपने अतीत का सम्मान करता हूं. मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है और मैं अपने फैंस, दोस्त, परिवार, शुभचिंतक और मीडिया से मिले इतने प्यार एवं आशीर्वाद के लिए शुक्रगुजार हूं. मैं लोगों से यही मांग करता हूं कि मेरे नाम के साथ कोई क्लिकबेट और गलत स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर साझा न करें. हमें प्यार और सकारात्मकता बांटनी चाहिए. धन्यवाद.’