IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बना दिया है. भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे संजू सैमसन ने निराश किया. उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली. हालांकि संजू ने इससे पहले दूसरे मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. लेकिन इस मैच में वह सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए.
संजू ऐसे हुए आउट
दूसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आए तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने चौथी गेंद पर संजू को चलता किया. संजू ने इस गेंद पर फ्लिक शॉट खेला. लेकिन गेंद सीधे मिडविकेट के फील्डर के हाथों में कैच के रूप में चली गई. इस तरह संजू सैमसन के बल्ले से 6 गेंदों में केवल 3 रन निकले.
शमार जोसेफ ने इस सीरीज की सबसे तेज गेंद पर संजू को चलता किया. इसका ऐलान खुद कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने किया. जोसेफ ने 150.8 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर संजू को चलता किया. मयंक यादव ने भी पिछले मैच में 149.8 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज का विकेट गिराया था.
ये भी पढ़ें: VIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट, भड़के गौतम गंभीर
संजू ने खेली थी 82 रनों की पारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला रांची में खेला गया था. इस मैच में संजू ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा था. लेकिन इंदौर में खेले जा रहे तीसरे मैच में संजू खासा प्रभावित नहीं कर पाए और फेल हो गए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारत ने बनाए 223 रन
तीसरे मैच में भारत ने 20 ओवर में 223 रन बना दिए हैं. तीसरे मैच में बल्ला अभिषेक शर्मा का चला. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 30 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा ईशान किशन ने भी 18 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी. अंत में तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए. हालांकि वह रन आउट हो गए. इसके बाद अक्षर पटेल ने भी 14 गेंदों में 20 रन बनाए.
इस तरह भारत ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 224 रन बनाने होंगे. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को 2 सफलता मिली. इसके अलावा शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर को भी 2-2 सफलता मिली. वहीं, कीमो पॉल और गुडाकेश मोती ने भी 1-1 विकेट चटकाया.
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines