'संजू सैमसन से कोई फर्क नहीं पड़ता...', आकाश चोपड़ा ने स्टार बल्लेबाज पर दिया बड़ा बयान

sanju samson aakash chopra

sanju samson aakash chopra

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कई बार जब उन्हें सलेक्शन से बाहर कर दिया गया, तो सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। आयरलैंड और जिम्बाब्वे दौरे के दौरान प्रशंसक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे थे। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज चोट के कारण टी20 विश्व कप से चूक गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर कई फैन ऐसे थे जिन्होंने जोर देकर कहा कि वह टूर्नामेंट में भारत के लिए एक बड़े खिलाड़ी होते। हालांकि अब भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया है।

जैसे वह भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान की देन हैं

चोपड़ा ने YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया से ‘TRS क्लिप्स’ पर कहा- संजू सैमसन के दौर में ऐसा लगा जैसे वह भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान की देन हैं। लोगों ने कहा ‘उसे खिलाओ और सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम वर्ल्ड कप फाइनल भी जीत लेते’। हो सकता है कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं हो कि गेंदबाजों का दिन खराब था, लेकिन असल में उनकी बल्लेबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ता। माहौल ऐसा था कि अगर सैमसन खेले होते, तो हम सबकुछ कर सकते थे।

विज्ञापन

मौके का फायदा नहीं उठा पाए संजू सैमसन

हालांकि चोपड़ा ने मैदान पर सैमसन की क्षमता की सराहना की, लेकिन यह कहा कि केरल का ये खिलाड़ी उन्हें दिए गए मौके का फायदा नहीं उठा पा रहा था। चोपड़ा ने कहा कि ऐसी स्थिति में जहां ऋषभ पंत और ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, सैमसन से ज्यादा उम्मीद नहीं थी। उन्होंने आगे कहा- भारतीय क्रिकेट दिलचस्प है। इसे पसंद करें या नफरत करें, लेकिन तथ्य यह है कि माहौल धारणा बनाता है। और यह कभी-कभी सच्चाई से भी ज्यादा मजबूत हो जाता है।

संजू की एक कल्ट फॉलोइंग है

उन्होंने आगे कहा- संजू की एक कल्ट फॉलोइंग है। हम एक डिजिटल दुनिया में रहते हैं। वह कहां से आता है, यह बहुत स्पष्ट है कि उस स्थान और क्षेत्र की डिजिटल उपस्थिति काफी है। जब वह अच्छा खेलता है तो बल्लेबाजी को आसान बनाता है। वह आंखों को भाता है, अपनी टीम को रणजी फाइनल, आईपीएल फाइनल तक ले गया। उन्हें भारत के लिए कुछ मौके मिले, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके। यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे फैंस समझ नहीं पाते। आकाश ने ये तक कहा कि संजू को एहसास है कि मौजूदा व्यवस्था में उन्हें सीमित अवसर मिलने वाले हैं।

एकादश में उनके लिए कोई जगह नहीं है

आकाश ने कहा- “एकादश में उनके लिए कोई जगह नहीं है। ईशान किशन ने दोहरा शतक बनाया और फिर भी हमने उन्हें अगले कुछ मैच नहीं दिए। फिर उन्हें नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि केएल राहुल उपलब्ध नहीं थे। अगर वह उपलब्ध होते, तब ईशान बाहर बैठे रहते। यह गुणवत्ता का स्तर है। जब अवसर आता है, तो इसे पकड़ लें। यदि आप इसे किसी भी कारण से दूर कर देते हैं तो फिर आप पछताते हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ