हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4 चौके, 5 सिक्स… Asia Cup 2025 से पहले Sanju Samson का एक और धमाका, ठोका तूफानी अर्धशतक

Sanju Samson: संजू सैमसन का बल्ला केरल क्रिकेट लीग में जमकर बोल रहा है। लगातार तीसरे मैच में संजू ने एक और फिफ्टी ठोक डाली है।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है। केरल क्रिकेट लीग 2025 में संजू एक के बाद एक धांसू पारी खेल रहे हैं। पिछले दो मैचों में शतक और अर्धशतक जमाने के बाद अब सैमसन ने एक और फिफ्टी ठोक डाली है।

अदानी त्रिवेंद्रम रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सैमसन ने अपनी तूफानी बैटिंग से गदर काट दिया। 37 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 62 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान संजू ने चौके से ज्यादा छक्के जमाए।

संजू की एक और धांसू पारी

त्रिवेंद्रम रॉयल्स के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी कोच्चि ब्लू टाइगर्स की शुरुआत धमाकेदार रही। संजू सैमसन और विनूप मनोहरन ने पहले विकेट के लिए मिलकर 7.3 ओवर में 68 रन जोड़े। विनूप ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 42 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 9 चौके जमाए। वहीं, दूसरे छोर से संजू ने भी बल्ले से जमकर धमाल मचाया।

विज्ञापन

सैमसन ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान संजू ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी सिक्स जमाए। संजू की धांसू इनिंग के बूते कोच्चि टाइगर्स की टीम पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 191 रन लगाने में सफल रही।

गजब की फॉर्म में सैमसन

संजू सैमसन का बल्ला केरल क्रिकेट लीग 2025 में जमकर बोल रहा है। 4 मैचों में अब तक संजू 74 की औसत और 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 223 रन ठोक चुके हैं। एरीज कोल्लम सेलर्स के खिलाफ संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 51 गेंदों में 121 रन ठोक डाले थे।

विज्ञापन

इस इनिंग के दौरान सैमसन के बल्ले से 14 चौके और 7 सिक्स निकले थे। इसके बाद अगले मैच में विकेटकीपर बैटर ने 46 गेंदों में 89 रनों की एक और दमदार इनिंग खेली। एशिया कप 2025 से पहले संजू का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए भी अच्छी खबर है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola