T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम अपनी मेजबानी में हो रहे टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. टीम टूर्नामेंट से तो पहले ही बाहर हो चुकी थी. आखिरी मैच में होम क्राउड के सामने जीत के साथ विदाई लेने का मौका था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम ने इस विश्व कप के ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन कर शुरुआत की थी लेकिन सुपर 8 में टीम फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. पाकिस्तान के खिलाफ इस हार के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट में खलबली मच गई है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने हेड कोच के पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है.
जयसूर्या जल्द दे सकते हैं इस्तीफा
क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसको लेकर उनकी तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को नहीं दी गई है. इसी साल जून के महीने में टीम के साथ उनका कार्यकाल खत्म भी हो रहा है. साल 2024 में हुए टी20 विश्व कप के बाद वो टीम के साथ बतौर हेड कोच के तौर पर जुड़े थे.
🚨 Sanath Jayasuriya has requested to step down as Sri Lanka’s head coach
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 28, 2026
Though his contract runs until June, he has asked to be relieved earlier if a suitable replacement is found#SLvPAK #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/Sc0llTKxvd
टी20 विश्व कप में श्रीलंका का शर्मनाक प्रदर्शन
टी20 विश्व कप में इस बार हर किसी को श्रीलंका से काफी उम्मीदें थीं क्योंकि टीम घरेलू सीरीज में कमाल का खेल दिखा रही थी. विश्व कप की मेजबानी में टीम के पास इतिहास रचने का मौका भी था लेकिन टीम सफल नहीं हो पाई. शुरुआती मैचों में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार के बाद टी दोबारा खड़ी नहीं हो पाई. सुपर 8 में टीम ने टीम ने खेले 3 मैचों में से एक भी नहीं जीत पाया तो वहीं ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़िए- PAK vs SL: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका सलमान अली आगा का दर्द, बताया कहां हुई गलती










