Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026 के फाइनल में टीम इंडिया से हुआ सामना तो क्या करेगा पाकिस्तान? कप्तान सलमान आगा ने दिया जवाब

IND vs PAK T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत नॉकआउट मैचों में होती है, तो पाकिस्तान इस स्थिति में क्या करेगा? पड़ोसी मुल्क के कप्तान सलमान आगा ने इस सवाल का जवाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 5, 2026 22:56
Salman Agha

IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैदान पर नहीं उतरेगा. पड़ोसी मुल्क की सरकार ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने का फैसला लिया है. हालांकि, अगर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत नॉकआउट मैचों में होती है, तो इस स्थिति में पीसीबी और पाकिस्तान टीम क्या करेगी? यही सवाल कप्तान सलमान आगा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया. सलमान ने साफ शब्दों में कह डाला कि अगर ऐसी सिचुएशन आती है, तो टीम वही करेगी जो सरकार उनसे कहने के लिए करेगी.

फाइनल में हुई भिड़ंत तो क्या करेगा पाकिस्तान?

सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए नॉकआउट मैचों में भारत के खिलाफ खेलने के सवाल पर कहा, “टीम इंडिया के खिलाफ खेलना हमारे हाथ में बिल्कुल भी नहीं है. यह हमारी सरकार का फैसला है और अगर सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भारत से मैच हुआ, तो एक बार फिर हम सरकार से सलाह लेंगे.” सलमान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम इस समय सिर्फ क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहती है और वह बाहरी चीजों से पूरी तरह से दूर रहना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: क्या होता है रिटायर्ड आउट? अंपायर के फैसले के बिना ही पवेलियन लौट जाता है बल्लेबाज!

बांग्लादेश के बाहर होने पर भी बोले सलमान?

पाकिस्तान के कप्तान ने बांग्लादेश के टूर्नामेंट में ना होने पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में नहीं है. बांग्लादेश की टीम काफी मजबूत है. हम उम्मीद करते हैं कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में हमको सपोर्ट करेंगे.” सलमान ने कहा कि पाकिस्तान टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और उन्होंने एशिया कप के बाद कोई भी सीरीज नहीं गंवाई है.

---विज्ञापन---

हाल ही में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से रौंदा था. खुद कप्तान सलमान का बल्ला सीरीज में जमकर बोला था और उन्होंने 3 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 120 रन ठोके थे.वहीं, सैम अयूब ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन किया था.

First published on: Feb 05, 2026 10:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.