VIDEO: कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, गंभीर-जडेजा समेत कई क्रिकेट सितारों का लगा तांता

Kuldeep-Vanshika Reception: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी में शादी रचाई. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीति और क्रिकेट जगत के कई सितारों ने शिरकत की. कुलदीप के रिसेप्शन की तीस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Kuldeep Yadav-Vanshika Reception

Kuldeep Yadav-Vanshika Reception

Kuldeep Yadav-Vanshika Reception: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के बाद मंगलवार (17 मार्च) को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया. कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इस खास मौके पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा समेत कई क्रिकेट सितारे पहुंचे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ भी इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने रिसेप्शन में पहुंचे. कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन की तीस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी

दरअसल, कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. इस शादी में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और क्रिकेट जगत से जुड़े चुनिंदा मेहमानों ने शिरकत की. शादी के बाद लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए. इस समारोह की सबसे खास झलक रही नवविवाहित जोड़े की शानदार एंट्री.

विज्ञापन

कुलदीप और वशिंका 1960 की एक क्लासिक विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे, जिसने पूरे माहौल को शाही अंदाज दे दिया. उनकी इस अनोखी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और रिसेप्शन को यादगार बना दिया.

कुलदीप ने CM योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने समारोह की शोभा और बढ़ा दी. जैसे ही योगी मंच पर पहुंचे, कुलदीप यादव ने सबसे पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उनकी पत्नी वंशिका ने योगी को झुककर प्रणाम किया. बाद में सीएम योगी ने कपल को गुलदस्ता और गिफ्ट भेंट किया. उनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी इस खास समारोह में पहुंचे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026: हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट को लेकर KKR ने लिया चौंकाने वाला फैसला, जानकर हो जाएंगे हैरान

क्रिकेट सितारों का लगा जमावड़ा

कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे. वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी रिसेप्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

900 से ज्यादा मेहमान और चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम

इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. खास मेहमानों के लिए चार चार्टर्ड प्लेन की भी व्यवस्था की गई. साथ ही VVIP मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. होटल परिसर में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस ने बनाया खास प्लान, फ्रेंचाइजी के हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ