---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘भारतीय क्रिकेट में बीमारी…’, खिलाड़ियों की इस आदत पर भड़क उठे आर अश्विन

R Ashwin statement on Indian cricket: आर अश्विन ने भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात की है. उन्होंने सोशल मीडिया फैन बेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है और इसे भारतीय क्रिकेट की बड़ी बीमारी भी बताया है. उनका बयान चर्चा में है.

---विज्ञापन---

R Ashwin statement on Indian cricket: आर अश्विन साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. आर अश्विन ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी हैं. हालांकि आईपीएल 2026 से पहले आर अश्विन ने चिंता जताई है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट की बीमारी पर बात की है.

आर अश्विन ने किसे बताया बीमारी?

आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर किसी खिलाड़ी के नाम पर बने हुए फैन पेज पर चिंता जताई है. सोशल मीडिया पर कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम पर फैन पेज बने हुए हैं, जिनके पोस्ट में वह सब चीजें लिखी होती हैं, जिसे अश्विन उस खिलाड़ी के मुंह से पहले ही सुन चुके होते हैं. उन्होंने कहा “आजकल एक तरह की बीमारी फैली हुई है. सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के समूहों के माध्यम से जो राय सामने आती है, उनमें से कई राय मैंने पहले भी सुनी हैं, खुद भी सुनी हैं. कभी-कभी, मैंने नाश्ते या दोपहर के भोजन के दौरान ठीक यही विचार सुने होते हैं, और बाद में उन्हें किसी दूसरे नाम से ऑनलाइन प्रकाशित होते देखा है. तब आप सोचने लगते हैं: आखिर ऐसा कैसे हो रहा है?”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “मैं यह नहीं कह रहा कि खिलाड़ी खुद ये राय फैला रहे हैं, लेकिन यह चिंताजनक है. क्या इसमें किसी तरह की साजिश है? मैं निश्चित रूप से नहीं कह सकता, लेकिन ऐसा लगता है कि एक सुनियोजित व्यवस्था काम कर रही है.”

संन्यास के बाद एक्सपर्ट बने अश्विन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साल 2024-25 में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अश्विन ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी. अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट चटकाए हैं, जबकि 116 वनडे मैचों में उन्होंने 156 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. इसके अलावा 65 टी-20 मैच में उन्होंने 72 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर नहीं, इन 4 लोगों ने सूर्या को बनाया T20I कप्तान, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप!

First published on: Mar 18, 2026 11:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola