नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का अपने परिवार से लगाव जगजाहिर है। सचिन जहां उनकी पत्नी का हर परिस्थिति में साथ देते हैं वहीं उनका अपनी मां से खास प्रेम है। सचिन ने हाल ही में अपनी मां के साथ आम खाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसे हर तरफ पसंद किया जा रहा है।
सचिन ने अपनी मां के साथ खाया सीजन का पहला आम
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस के लिए वह अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। रविवार को सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसके हर तरफ चर्चाएं हो रही है।
इस वीडियो में सचिन की मां रजनी तेंदुलकर एक कुर्सी पर बैठी हैं और तभी वहां सचिन पहुंचते हैं। सचिन तेंदुलकर के हाथ में एक प्लेट है, जिसमें कटे हुए आम रखे हैं। वीडियो में आगे मास्टर ब्लास्टर अपनी मां को आम खिलाते हैं और खुद भी खाते हैं।
आम खाने के बाद वे अपनी मां से इसके स्वाद के बारे में पूछते हैं, जिस पर उनकी मां मुस्कुराते हुए जवाब देती है।सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘सीजन का पहला आम खा रहा हूं। फिर उन्होंने 15 बार ‘वेरी’ ‘वेरी’ लिखकर इसे खास स्पेशल बताया।
https://twitter.com/sachin_rt/status/1639943109462089728
मां के संघर्ष की बदौलत महान क्रिकेटर बने सचिन
सचिन को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में उनकी मां ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिन तेंदुलकर की मां रजनी तेंदुलकर बीमा क्षेत्र में काम करती थीं। फिर भी, जब सचिन क्रिकेट मैच खेलते थे तो वे उन्हें हमेशा सपोर्ट करने के लिए आती थी। खुद का ऑफिस संभालने से लेकर घर संभालने तक उन्होंने एक प्रेरणादायक इंसान के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी व्यस्त थीं, उन्होंने हमेशा अपने बेटे को खेल की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक में बदलने के लिए सभी ज़रूरतें, देखभाल और समर्थन किया। उनके इन प्रयासों का सफल परिणाम तब मिला जब क्रिकेट की दुनिया में सबसे महान खिलाड़ी बन गए। सचिन भी कई बार उनकी मां के संघर्ष का जिक्र करते रहते हैं और उन्हें अपनी सफलता की चाबी भी बता चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
39 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
48 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines