SA vs ZIM: जिम्बाब्वे की टीम अपने कप्तान सिकंदर रजा पर बहुत ही निर्भर नजर आती है. इस टीम को एक और स्टार बल्लेबाज की जरूरत थी. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वो इंतजार जिम्बाब्वे टीम का खत्म हो गया है. टीम के 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने इस टूर्नामेंट में सभी को बल्ले के साथ बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. बेनेट ने बड़ी और अहम पारियां खेलकर भारतीय दिग्गज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ वो टॉप पर नजर आ रहे हैं.
ब्रायन बेनेट ने तोड़ दिया विराट कोहली का रिकॉर्ड
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रायन बेनेट सलामी बल्लेबाज होने के बाद भी 6 मैचों में से 4 बार नाबाद लौटे. उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीम ही पवेलियन भेज सकी. टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 97 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा. ब्रायन बेनेट ने 6 पारियों में 146 की बेहद शानदार औसत से 292 रन बनाए.
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.56 का रहा है. इसी के साथ वो विराट कोहली से आगे निकल गए. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतर औसत अब ब्रायन की है. इससे पहले विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में 136.50 की औसत से रन बनाए थे. इस लिस्ट में अब बेनेट टॉप पर नजर आ रहे हैं.
At just 22yrs old, Brian Bennett finished the 2026 T20 World Cup with 292 runs at an incredible average of 146.00!
This Is Now highest Average by any player in a single T20 World Cup tournament, surpassing Virat Kohli’s previous record!
Highest Batting Avg in a T20WC
(min 200… pic.twitter.com/IOvtogu54V---विज्ञापन---— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) March 1, 2026
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की तैयारी, CSK ने फैंस के साथ शेयर किया खास वीडियो
जिम्बाब्वे की टीम का भविष्य हैं बेनेट
इस टूर्नामेंट में ब्रायन बेनेट का बल्ला हर टीम के खिलाफ चला है. ओमान के खिलाफ भी बेनेट ने नाबाद 48 रन बनाए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी. वहीं श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में उन्होंने नाबाद 63 रन जोड़े थे. बेनेट सिर्फ टी-20 में नहीं बल्कि वनडे और टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही सिकंदर रजा के बाद उन्हें ही जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का भविष्य कहा जा रहा है. भविष्य में वो अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: जसप्रीत बुमराह के आगे फेल है वेस्टइंडीज का सुपरस्टार, 23 गेंदों में 6 बार हो चुका है आउट










