Vaibhav Sooryavanshi Choosen Over Virat Kohli: IPL 2026 के लीग स्टेज का अंत हो गया है और टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता, लेकिन उनकी टीमें आगे नहीं बढ़ पाईं. अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स लीग स्टेज की अपनी IPL 2026 प्लेइंग 11 बता रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने इस सीजन की कम्बाइन प्लेइंग 11 बताई. सबसे हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह नहीं दी. वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने बद्रीनाथ के मन से विराट कोहली का नाम आउट कर दिया.
बद्रीनाथ ने किन खिलाड़ियों को दी IPL प्लेइंग 11 में जगह?
एस बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11 बताई. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल को ओपनिंग के लिए चुना है. CSK के पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली को इग्नोर कर दिया. उन्होंने साई सुदर्शन को नंबर 3 और हेनरिक क्लासेन को नंबर 4 पर जगह दी. उन्होंने रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और सुनील नरेन को भी अपनी टीम में जगह दी.
एस बद्रीनाथ की IPL 2026 प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हेनरिक क्लासेन, रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर, कागिसो रबाडा, प्रिंस यादव/कार्तिक त्यागी.
ये भी पढ़ें:- भारत नहीं, इस टीम के लिए युगांडा के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! हुआ चौंकाने वाला ‘ऐलान’
वैभव सूर्यवंशी vs विराट कोहली: किसका IPL 2026 में रहा है बेहतर प्रदर्शन?
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 14 मैच खेले हैं और 583 रन बनाए हैं. उनका औसत 41.64 का रहा है. सूर्यवंशी इस सीजन एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. सूर्यवंशी ने कुल 53 छक्के जड़े हैं. विराट कोहली ने IPL 2026 में 14 मैच खेले हैं और 557 रन बनाए हैं.
RCB के स्टार बल्लेबाज का औसत 50.63 का रहा है. उन्होंने 163.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 1 शतक एवं 4 अर्धशतक जड़े हैं. वैभव सूर्यवंशी रन और स्ट्राइक रेट के मामले में विराट से आगे हैं. इसी वजह से कई लोगों की पहली पसंद विराट कोहली के बजाय वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें:- बदल गया IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल! जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
32 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines