भारत नहीं, इस टीम के लिए युगांडा के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! हुआ चौंकाने वाला 'ऐलान'

Suryakumar Yadav to Play Against Uganda: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ दिनों बाद युगांडा के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं. खास बात यह है कि वो भारत के लिए नहीं, बल्कि किसी और टीम के लिए खेलेंगे.

Suryakumar Uganda
1 / 6

Suryakumar Yadav to Play Against Uganda: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही युगांडा टीम के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं. IPL 2026 से मुंबई इंडियंस बाहर हो गई है और अब सूर्यकुमार यादव फ्री हैं. इसी वजह से वह युगांडा के खिलाफ मुंबई में होने वाले खास मैच का हिस्सा बन सकते हैं. खास बात यह है कि वो टीम इंडिया के लिए नहीं, बल्कि मुंबई टी20 लीग की अपनी टीम की जर्सी में युगांडा के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

भारत के दौरे पर आई है युगांडा टीम

भारत के दौरे पर आई है युगांडा टीम2 / 6

युगांडा की क्रिकेट टीम मुंबई के दौरे पर आई है, जहां वो कुछ टीमों के खिलाफ 4 वनडे खेल चुकी है और अब 4 टी20 मैच खेलेगी. टी20 फॉर्मेट में युगांडा की राष्ट्रीय टीम का मुकाबला टी20 मुंबई लीग की चार अलग-अलग टीमों से होगा.

विज्ञापन

टी20 मुंबई लीग में TKMNE का हिस्सा हैं सूर्या

टी20 मुंबई लीग में TKMNE का हिस्सा हैं सूर्या3 / 6

सूर्या मुंबई के लिए खेलते हैं और वहां की घरेलू फ्रेंचाइजी लीग में सूर्यकुमार यादव ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट टीम का हिस्सा हैं. वो इस टीम के कप्तान और आइकॉन प्लेयर हैं. इस टीम में सूर्यांश शेडगे और आयुष म्हात्रे जैसे चर्चित खिलाड़ी भी हैं.

युगांडा के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव!

युगांडा के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव!4 / 6

MCA के सचिव उन्मेश खानविलकर ने रिपोर्टर्स को बताया है कि सूर्यकुमार यादव 30 मई को ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के लिए युगांडा टीम के खिलाफ टी20 मैच खेलेंगे. उन्मेश ने कहा, 'वो (सूर्यकुमार यादव) टीम का हिस्सा हैं. इसी वजह से वह शायद खेलें. जब भी वह भारत के लिए खेलते हैं, तो टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है.'

विज्ञापन

युगांडा के मुंबई दौरे में जय शाह ने निभाया बड़ा किरदार

युगांडा के मुंबई दौरे में जय शाह ने निभाया बड़ा किरदार5 / 6

MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने बताया कि ICC के चेयरमैन जय शाह ने क्रिकेट युगांडा के साथ मुंबई की टीमों के मैच कराने में अहम किरदार निभाया. उन्होंने बताया कि मुंबई का युगांडा क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना सौभाग्य की बात है.

वनडे सीरीज में युगांडा को मिली जीत

वनडे सीरीज में युगांडा को मिली जीत6 / 6

युगांडा XI की भिड़ंत वनडे श्रृंखला में MCA कोल्ट्स से हुई. इस सीरीज में मुंबई की टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. युगांडा ने 4-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन