हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रुतुराज गायकवाड़ के लिए बस ड्राइवर ने क्यों बंद किए दरवाजे? सोशल मीडिया पर बन रहे मजेदार मीम्स

Ruturaj Gaikwad Video: सोशल मीडिया पर रुतुराज गायकवाड़ का वीडियो वायर हो रहा है, जिसमे बस ड्राइवर ने उनको देखकर दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

Ruturaj Gaikwad Video: भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां फिलहाल दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला वनडे मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। साउथ अफ्रीका से अब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जब रुतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया की बस में चढ़ने वाले होते है तभी अचानक से बस ड्राइवर दरवाजा बंद कर देता है। दरवाजा बंद होता देखकर गायकवाड़ काफी हैरान रह जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कैसे रुतुराज गायकवाड़ आराम से अपना फोन चलाते हुए बस की तरफ आते है लेकिन जैसे ही वो दरवाजे में घुसने वाले होते है तभी ड्राइवर बस का दरवाजा बंद कर देता है। अब गायकवाड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने मीम्स शेयर करके लिखा जब आप 5 मिनट लेट हो और आपकी बस का ड्राइवर साकिब अल हसन हो…

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कौन हैं दाएं हाथ के सुरेश रैना कहे जाने वाले समीर रिजवी? Auction में खुल सकती है किस्मत

विज्ञापन

पहले वनडे में नहीं चला था गायकवाड़ का बल्ला

भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को महज 116 रनों पर ही ढेर कर दिया था। पहले मैच में रुतुराज गायकवाड़ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। वे महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसको लेकर भी अब काफी मीम्स वायरल हो रहे है। एक यूजर ने लिखा पहले वनडे मैच में गायकवाड़ ने खराब प्रदर्शन किया जिसके चलते बस ड्राइवर ने उनको बस में चढ़ने नहीं दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा गायकवाड़ के 5 रन बनाने के बाद बस ड्राइवर।

19 दिसंबर को होगा दूसरा वनडे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। अब इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ पिछले मैच को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढत हासिल करना चाहेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola