Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

MI फैंस के लिए खुशखबरी! IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने शुरू की खास तैयारी, वीडियो वायरल

Rohit Sharma Practice: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है. हाल ही में एक वीडियो सामने आई है, जिसमें रोहित बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. वो मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में दिखाई दे रहे हैं. यह IPL से पहले MI फैंस के लिए खुशखबरी है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 16, 2026 06:53
Rohit Sharma Practice
रोहित शर्मा ने शुरू किया अभ्यास

Rohit Sharma Practice: IPL 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है. 28 मार्च 2026 से भारतीय क्रिकेट फैंस को इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े-बड़े खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा. मुंबई इंडियंस की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. पिछले 6 साल से उन्होंने कोई ट्रॉफी नहीं जीती है और उनका लक्ष्य अपने छठे खिताब पर होगा. रोहित शर्मा ने अब IPL 2026 से पहले फॉर्म में वापस लौटने की तैयारी शुरू कर दी है. यह MI के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

रोहित शर्मा ने शुरू की IPL की तैयारी

रोहित शर्मा हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव्स गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ छुट्टियों की तस्वीरें भी साझा की थीं. लग रहा है कि शर्मा भारत वापस लौट गए हैं और उनका फोकस अब IPL 2026 है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन कैंप में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो MI की जर्सी में बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो IPL 2026 सीजन को लेकर बेहद सीरियस नजर आ रहे हैं. इसी वजह से भारत वापसी के तुरंत बाद उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- BAN vs PAK: पाकिस्तान को इस एक गलती के कारण 2-1 से मिली करारी हार, बांग्लादेश का दबदबा बरकरार

---विज्ञापन---

2020 में आखिरी बार चैंपियन बनी थी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने IPL का अपना आखिरी खिताब 2020 में जीता था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार IPL की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद से अब तक MI चैंपियन नहीं बन पाई है. पिछले सीजन में वो क्वालीफायर 2 तक पहुंचे, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ हार गए. अब IPL 2026 में रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस टीम सालों का सूखा खत्म करना चाहेगी.

रोहित शर्मा का कैसा है IPL रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा पिछले 18 साल से IPL खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 272 मैच खेले हैं और 29.73 के औसत से 7046 रन ठोके हैं. रोहित का स्ट्राइक रेट इसी बीच 132.09 का रहा है. अपने IPL करियर में रोहित का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 109 रन है. उन्होंने अब तक 47 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं. रोहित ने अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीती है और IPL 2026 में वो ये कारनामा करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी, CSK के 3 चैंपियंस का नाम लिस्ट में शामिल

First published on: Mar 16, 2026 06:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.