हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

450 करोड़ से 16,705 करोड़ तक का सफर... RCB कैसे बन गई IPL की सबसे महंगी टीम? जानें 4 बड़े कारण

RCB Valuation Reason: IPL के अगले सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल गए हैं. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने 1.78 बिलियन डॉलर्स (16,705 करोड़ रुपये) में अपनी 100% हिस्सेदारी बेच दी है. इस टीम को 2008 में 450 करोड़ में खरीदा गया था और ये करीब 1500% महंगी हो गई है. इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं.

विज्ञापन
RCB कैसी बन गई सबसे महंगी टीम?

RCB Valuation Reason: IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले RCB को नए मालिक मिल चुके हैं. 1.78 बिलियन डॉलर (16,705 करोड़ रुपये) में आदित्य बिरला ग्रुप, ब्लैकस्टोन, TOI ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर RCB की 100% हिस्सेदारी खरीद ली है. 2008 में RCB को जिस कीमत में खरीदा गया था, उससे लगभग 1500% मुनाफे के साथ यूनाइटेड स्पिरिट्स ने टीम बेच दी है. इसे 2008 में लगभग 450 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कीमत में इतनी बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं.

ट्रॉफी जीत ने सबकुछ बदल दिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कीमत एकदम से नहीं बढ़ी. इसमें RCB की सालों की ब्रांडिंग और फैंस का प्यार शामिल है. सालों से RCB ट्रॉफी से दूर थी. आमतौर पर देखा गया है कि लगातार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की वैल्यूएशन ज्यादा होती हैं. सबसे अच्छा उदाहरण मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स है, जो IPL की सबसे सफल टीमों में से है. IPL 2025 जीतने के बाद RCB की वैल्यूएशन में बड़ा उछाल आया. उनका नाम भी चैंपियन टीमों में शामिल हो गया. इससे उनकी वैल्यूएशन में बड़ा सुधार हुआ.

विराट कोहली हैं बड़ा कारण

RCB के बारे में बात विराट कोहली के जिक्र के बिना नहीं हो सकती. 37 साल की उम्र में भी वो इस टीम के पोस्टर बॉय हैं. RCB की इतनी वैल्यूएशन का एक मुख्य कारण विराट कोहली हैं. फैंस और ब्रांड उन्हें देखकर आकर्षित होते हैं. साल दर साल इसी कारण उनकी टीम की कीमत बढ़ी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL ट्रॉफी जीती, फिर भी 16,705 करोड़ में क्यों बिकी सबकी फेवरेट RCB? जानिए परदे के पीछे की कहानी

RCB का सोशल मीडिया फैनबेस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है. उनकी टीम इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाली पहली टीम थी. अन्य फ्रेंचाइजी के मुकाबले RCB की सोशल मीडिया एंगेजमेंट ज्यादा है, जो उनकी वैल्यूएशन में बढ़ोतरी का कारण है.

विज्ञापन

WPL में टीम

RCB की वैल्यूएशन सिर्फ पुरुष टीम के कारण नहीं है, बल्कि WPL में उनकी टीम भी बेहद सफल है. WPL में उनकी टीम ने दो बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है. WPL 2026 का खिताब भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया और इसने उनकी वैल्यूएशन में बड़ा सुधार किया.

ये भी पढ़ें:- CM योगी देने वाले थे सरकारी पद की जिम्मेदारी, लेकिन नहीं पहुंचे रिंकू सिंह, जानें क्या है माजरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola