हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB की टीम ने दिया धार्मिक आयोजन में दान! 10-10 रुपये में IPL 2026 की फिर बनेगी चैंपियन, वीडियो वायरल

RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. मौजूदा समय में टीम प्लेऑफ के बहुत करीब पहुंच गई है. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच 10-10 रुपये का दान खिलाड़ियों ने दिया है.

विज्ञापन
Royal Challengers Bengaluru IPl 2026

RCB: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शुरुआत में कमाल का प्रदर्शन किया. बीच में टीम की स्थिति थोड़ी खराब हुई लेकिन मुंबई इंडियंस को हराकर टीम ने कमबैक कर लिया है. जिसके कारण ही अब प्लेऑफ के बहुत ही करीब नजर आ रही है. मजबूत स्थिति में नजर आ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें खिलाड़ियों का नाम लेकर 10-10 रुपये एक प्रोग्राम में दान किया जा रहा है.  

आरसीबी के खिलाड़ियों के नाम से दिया दान 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन प्रोग्राम में जाकर आरसीबी के स्टार खिलाड़ियों के नाम पर 10-10 रुपये दान दे रहा है. एनाउसमेंट सुनकर ऐसा लग रहा है कि जैसे खुद खिलाड़ी ही 10-10 रुपये का दान कर रहे हों. जिसको सुनकर कुछ फैंस हंस रहे हैं, तो वहीं कुछ तारीफ कर रहे हैं. आरसीबी की टीम ने पिछले सीजन से ही जो लय पकड़ी है, उसे अभी तक जारी रखा है. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. आरसीबी की टीम अगर बचे हुए 3 मैचों में से 2 मुकाबले भी जीत जाती है, तो वो टॉप 2 में फिनिश कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में टीम के पास फाइनल में जाने के 2 मौके मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें: IPL टीम मालिकों को BCCI की आखिरी चेतावनी! अगली बार होगी बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का है जलवा 

आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम की सिर्फ एक ही समस्या नजर आ रही है. रोमारियो शेफर्ड को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. कप्तान रजत पाटीदार तो लगभग हर मुकाबले में ही रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं देवदत्त पडिक्कल, किंग विराट कोहली और टिम डेविड लगातार योगदान दे रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने जिम्मेदारी ली हुई है. ऐसे में आरसीबी के पास बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका है. 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली को बदनाम करने की हो रही थी साजिश, इस लड़की की वजह से बचे किंग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola