विराट कोहली को बदनाम करने की हो रही थी साजिश, इस लड़की की वजह से बचे किंग

IPL 2026: विराट कोहली टीम इंडिया के मौजूदा समय में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. जिसके कारण ही हर तरफ उनकी चर्चा होती रहती है. हालांकि कुछ आलोचक उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते हैं. इस बीच किंग कोहली के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है.

Virat Kohli
1 / 6
Virat Kohli

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सुपरस्टार विराट कोहली पिछले 2 मुकाबले से अपना खाता नहीं खोल सके हैं. हालांकि उससे पहले वो रनों की बारिश करते हुए नजर आ रहे थे. हालांकि इसी आईपीएल के दौरान किंग कोहली एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए थे. इस दौरान कोहली को लेकर साजिश हो रही थी. जिसका खुलासा अब उसी कंट्रोवर्सी में फंसी लिजलाज ने किया है.

विज्ञापन

किंग कोहली ने लाइक की थी फोटो

किंग कोहली ने लाइक की थी फोटो 2 / 6

सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने एक दिन जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो लाइक की थी. जिसके बाद ये एक कंट्रोवर्सी में बदल गया. कुछ फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे थे. जिसके बाद कोहली ने उस फोटो से लाइक हटा दिया था.

विज्ञापन

बहुत खुश हो गई थी लिजलाज

बहुत खुश हो गई थी लिजलाज 3 / 6

कोहली के फोटो लाइक करने के बाद लिजलाज बहुत इमोशनल हो गई थी. जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इससे बहुत खुश थी और थोड़ा इमोशनल भी हो गई थी, लेकिन मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा. मुझे अलग-अलग मैगजीन से इतने सारे कॉल आने लगेंगे.’

विराट कोहली के खिलाफ हुई थी साजिश

विराट कोहली के खिलाफ हुई थी साजिश 4 / 6

इसी इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए लिजलाज ने कहा, ‘कुछ लोग आप पर ऐसी बातें बोलने का दबाव भी डालते हैं, जो आप कहना नहीं चाहते. कुछ पत्रकारों ने तो मुझे पैसे ऑफर किए ताकि मैं उनके (विराट कोहली) बारे में गलत बातें कहूं और ऐसे आरोप लगाऊं, जो उन्होंने कभी किए ही नहीं.’ 

विज्ञापन

लिजलाज ने किया इंकार

लिजलाज ने किया इंकार 5 / 6

कोहली के खिलाफ इस साजिश में लिजलाज ने शामिल होने के इंकार किया. उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी? मैंने खुद कहा था कि वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं. फिर मैं पैसों के लिए उनके बारे में गलत बातें क्यों बोलूं? मैं ऐसी इंसान नहीं हूं.’ 

बैक टू बैक कोहली जीरो पर हुए आउट

बैक टू बैक कोहली जीरो पर हुए आउट 6 / 6

बड़े स्टार विराट कोहली शुरुआत में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि पिछले 2 मुकाबले में वो जीरो के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए हैं. हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी ही फॉर्म में वापसी करेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन