IPL टीम मालिकों को BCCI की आखिरी चेतावनी! अगली बार होगी बड़ी कार्रवाई

आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अलावा टीम के मालिकों को भी नियम का उल्लंघन करते हुए देखा गया है. ऐसे में अब बीसीसीआई ने टीम मालिकों को आखिरी चेतावनी दी है और बड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दे दिया है.

Cricket News - 2026-05-11T184745.863
1 / 6

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. हालांकि इस बार कई बार नियमों का उल्लंघन हुआ है. ऐसे में बीसीसीआई को बीच सीजन ही सख्ती बढ़ानी पड़ी. बोर्ड ने आईपीएल 2026 के बीच कई नए नियम लागू किए थे, जिसमें खिलाड़ियों सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों के लिए भी निर्देश जारी किए गए थे. हालांकि अब बीसीसीआई ने फिर एक बार टीम मालिकों को चेतावनी दी है.  

विज्ञापन

आईपीएल मालिकों को नियम तोड़ते हुए देखा गया

आईपीएल मालिकों को नियम तोड़ते हुए देखा गया2 / 6

आईपीएल मैचों के दौरान टीम के मालिकों और अधाकारियों को को सुरक्षा नियमों को तोड़ते हुए देखा गया है. अब खबर है कि बीसीसीआई ने सभी टीमों के मालिकों को नोटिस भेजा है. कुछ दिन पहले ही बोर्ड की तरफ से साफ किया गया था कि कोई खास अनुमति के बिना मैच के दौरान टीम के मालिक और प्रतिनिधि खिलाड़ियों के डगआउट या मैदान के करीब नहीं जा सकते हैं.

विज्ञापन

खिलाड़ियों से बात करने की कोशिश

खिलाड़ियों से बात करने की कोशिश3 / 6

इसके बाद भी टीम के मालिकों को हॉस्पिटैलिटी बॉक्स से खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ से बात करने की कोशिश करते हुए देखा गया. इसके अलावा कुछ लोग मैदान के उस हिस्से में फोन लेकर पहुंच गए जहां आमतौर से फोन ले जाना सख्त मना है.

आईडी दिखाने से भी किया मना

आईडी दिखाने से भी किया मना4 / 6

इसके अलावा कई बार टीम के अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को अपनी आईडी दिखाने से मना कर दिया और नियमों का उल्लंघन किया. इसकी तस्वीरें भी बीसीसीआई के पास मौजूद हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने की मीटिंग

बीसीसीआई ने की मीटिंग5 / 6

ऐसे में अब बीसीसीआई ने टीम के सीईओ के साथ मीटिंग की है और साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर कोई टीम का मालिक या अधिकारी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसे हल्के में नहीं लिया जाएगा और बड़ी कार्रवाई होगी.

होगी सख्त कार्रवाई

होगी सख्त कार्रवाई6 / 6

इसके अलावा अगर टीम के मालिक मेहमान या स्टाफ नियमों का उल्लंघन करते हैं तो इसके लिए पूरी फ्रेंचाइजी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. ऐसे में अब बीसीसीआई ने साफ लहजों में टीम के मालिकों को सख्त चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन