हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान की काबुल में एयरस्ट्राइक पर छलका राशिद खान का दर्द, पीड़ितों के प्रति सोशल मीडिया पर जताया दुख

Rashid Khan: अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अस्पताल पर हमला किया गया, जिससे लगभग 400 लोगों की मौत हो गई. इसी को लेकर अब अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने दुख जताया है.

विज्ञापन
राशिद खान ने जताया शोक

Rashid Khan: पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान पर हमला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारी नुकसान हुआ, जिसमें लगभग 400 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यह भी बताया जा रहा है कि अस्पतालों को तबाह कर दिया गया है और 250 से ज्यादा लोग चोटिल हो गए हैं. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान ने अब पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक को लेकर गुस्सा दिखाया है.

राशिद खान ने एयरस्ट्राइक पर दुख जताया

एयरस्ट्राइक की खबर से राशिद खान दुखी नजर आए. उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं. लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है. खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है.’

राशिद खान ने आगे कहा, ‘यह सिर्फ नफरत बढ़ाएगा. मैं UN और मानवाधिकार एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वो इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं. मैं इस मुश्किल समय में अपने अफगानी लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस दुख के समय से बाहर निकलेंगे और एक देश के रूप में फिर आगे बढ़ेंगे. हम हमेशा से ऐसा करते आए हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- धोनी से लेकर विराट तक… IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से धमाल मचाकर युवाओं के छुड़ाएंगे पसीने!

मोहम्मद नबी ने भी जताया शोक

मोहम्मद नबी ने X पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई. इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया. मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं. रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई.’

विज्ञापन

पाकिस्तान ने दावों को किया खारिज

पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक के सारे आरोपों को खारिज कर दिया है और बताया है कि उन्होंने हमला आतंकवादियों के अड्डों पर हमला किया था, नागरिकों पर नहीं. काबुल में हवाई हमला उस समय हुआ, जब खबर सामने आई कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी हुई. फरवरी से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और अब यह मामला बढ़ता जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, IPL के इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola