Rashid Khan ICC Rankings: राशिद खान 50 ओवर के फॉर्मेट में दुनिया के नए नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए केशव महाराज की बादशाहत को खत्म कर दिया है.
नंवबर 2024 के बाद राशिद पहली बार इस मुकाम पर पहुंचे हैं. अफगानी स्पिनर की घूमती गेंदों के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पानी मांगते हुए नजर आए. राशिद ने 3 मैचों में कुल 11 विकेट अपनी झोली में डाले और टीम को 3-0 से जीत दिलाई.
राशिद बने नंबर वन
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में किए गए धांसू प्रदर्शन का इनाम राशिद खान को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है. राशिद लगभग 11 महीने के बाद फिर से एकदिवसीय फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बॉलर बन गए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के स्पिन बॉलर केशव महाराज से नंबर एक की कुर्सी छीनी है.
बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में राशिद का प्रदर्शन कमाल का रहा. उन्होंने 3 मैचों में कुल 11 विकेट झटके. अबु धाबी में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भी राशिद का प्रदर्शन धांसू रहा और उन्होंने 6 ओवर में सिर्फ 12 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए. पहले वनडे में करामाती खान ने 3 और दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 5 विकेट निकाले थे.
ये भी पढ़ें: सरफराज खान को लेकर BCCI ने किया बड़ा ब्लंडर! बदल डाला स्कोर बोर्ड पर नाम, फैन्स भी रह गए हैरान
अफगानिस्तान ने किया क्लीन स्वीप
अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मैदान मारा. सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों के बड़े अंतर से धोया. रनों के लिहाज से अफगानिस्तान ने यह वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही कोहली-रोहित के साथ हुआ बड़ा ‘खेला’, शुभमन गिल के माथे पर भी आई शिकन!
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 293 रन लगाए. हालांकि, इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 93 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहे. इससे पहले टी-20 सीरीज को बांग्लादेश ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से अपने नाम किया था.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines