Uttarakhand vs Karnataka: रणजी ट्रॉफी 2025-26 अब खत्म होने के तरफ बढ़ रहा है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच खेला जा रहा है. जहां पर उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद कर्नाटक को बल्लेबाजी के बुलाया. जिसका फायदा उठाकर उनकी टीम ने पहला दिन अपने नाम कर लिया है. कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करके अपनी टीम के साथ ही गौतम गंभीर की भी बड़ी परेशानी को खत्म कर दिया है.
देवदत्त पडिक्कल ने दिखाया बल्ले का दम
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. मयंक अग्रवाल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 211 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े. वहीं कप्तान देवदत्त पडिक्कल दिन का खेल खत्म होने तक भी बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही कर्नाटक की टीम ने अब तक 90 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 355 रन बनाए हैं. अब दूसरे दिन इस पारी को और बड़ा करना चाहेंगे. पडिक्कल 236 गेंदों में 148 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल हैं. पडिक्कल दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ना चाहेंगे.
By the time next Test season comes, it has to be #DevduttPadikkal at No. 3 in place of Sai Sudharsan who got enough chances.
— Kushan Sarkar (@kushansarkar) February 15, 2026
And in India A , time to move forward. Easwaran now has failed to score a single 50 for Bengal in 10 knock out games in last few years (qf sf final). There…
टीम इंडिया की भी तलाश हुई खत्म
जिस अंदाज में देवदत्त पडिक्कल खेल रहे हैं. उससे टीम इंडिया की बड़ी परेशानी भी खत्म हो सकती है. दरअसल टीम इंडिया लंबे समय से चेतेश्वर पुजारा का विकल्प तलाश रही है. नंबर 3 पर कई बल्लेबाजों को मौका दिया गया है, लेकिन किसी ने भी अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की नहीं की है. ऐसे में अगली टेस्ट सीरीज में पडिक्कल को नंबर 3 पर आजमाया जा सकता है. अगर उन्होंने इस बल्लेबाजी क्रम पर अच्छा प्रदर्शन किया, तो टीम इंडिया टेस्ट में भी दोबारा अजेय बन सकती है.










