Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

Ranji Trophy 2025-26: केएल राहुल ने बल्ले से फिर जमाया रंग, सेमीफाइनल मुकाबले में ठोका शतक

Ranji Trophy 2025-26: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने रणजी के सेमीफाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है. टूर्नामेंट में ये उनका दूसरा लगातार शतक है. उत्तराखंड के सभी गेंदबाज उनके आगे फीके नजर आए. उनकी इस पारी के दम पर कर्नाटक की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 15, 2026 17:10

Ranji Trophy 2025-26: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने घरेलू टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और शतक जड़ दिया है. कर्नाटक के लिए खेलते हुए सेमीफाइनल मैच में राहुल ने एक कमाल की पारी खेली. उनकी ये पारी उत्तराखंड के खिलाफ आई है. इससे पहले मुंबई के खिलाफ नॉकआउट मैच में भी उन्होंने जबरदस्त शतक जड़ा था. उनकी इस दर्शनीय पारी के दम पर कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ चुकी है. राहुल टीम इंडिया की टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा है, ऐसे में वो इस समय घरेलू क्रिकेट में पसीना बहा रहे हैं. 

राहुल ने जड़ा फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 25वां शतक

केएल राहुल के लिए ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये 25वां शतक रहा है. उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ खेली इस पारी में बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 211 गेंदों का सामना किया. अपनी इस मैराथन पारी के दौरान उन्होंने 141 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके तो वहीं 5 छक्के भी निकले. इससे पहले क्वार्टर फाइनल के मैच में राहुल ने मुंबई के खिलाफ भी शतक जड़ते हुए 130 रनों की पारी खेली थी.

कर्नाटक ने सेमीफाइनल में बनाया दबदबा

कर्नाटक की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. उत्तराखंड के गेंदबाज इस पारी में तो बिल्कुल ही बेबस नजर आए. 18 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद कर्नाटक के लिए केएल राहुल और कप्तान देवदत्त पडिक्कल का शतक आया. पडिक्कल ने 234 गेंदों में 147 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. उनके साथ करुण नायर हैं जो कि खबर लिखे जाने तक 37 के स्कोर पर हैं. कर्नाटक ने पहली पारी में अभी तक 2 विकेट के नुकसान पर 354 रन बना लिए हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: सुपर 8 में सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली टीम बनी वेस्टइंडीज, नेपाल को किया चारों खाने चित्त

First published on: Feb 15, 2026 05:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.