ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में प्रवेश करना लगभग तय माना जा रहा है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुछ चमत्कार करना होगा, जोकि इतना आसान काम नहीं है। ऐसे में 90 फीसदी से अधिक चांस है कि न्यूजीलैंड ही सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा। ऐसे में न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत के खिलाफ होने वाला है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने अपने घर बेंगलुरु पहुंचकर अपनी दादी से आशीर्वाद लिया है।
आंख बंद कर मुट्ठी बंद कर दी आशीर्वाद
सेमीफाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड को थोड़ा गैप मिल गया है। क्योंकि अगला मुकाबला 15 नवंबर को होने वाला है। इस मुकाबले से पहले रचिन अपनी दादी से आशीर्वाद लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे। रचिन की दादी ने कुछ मंत्र पढ़कर रचिन को आशीर्वाद दिया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रचिन की दादी अपने हाथ में कुछ लेकर मुट्ठी बंद करती है। फिर आंख बंद कर कुछ मंत्र पढ़ती है और और चारों ओर घूम कर फिर रचिन को आशीर्वाद देती है। यह आशीर्वाद न्यूजीलैंड की जीत के लिए और रचिन रविंद्र के बेहतर प्रदर्शन के लिए मिली।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: Timeout विवाद पर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, कहा- ‘शाकिब ने जो किया सही किया’
कीवी के लिए सेमीफाइनल लगभग तय
बता दें कि न्यूजीलैंड ने पिछले दिन श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड की एकतरफा जीत से पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। अब पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड को पीछे कर खुद सेमीफाइनल में प्रवेश करना आसान नहीं होगा। अगर अभी भी पाकिस्तान को क्वालीफाई करना है, इसके लिए उसे इंग्लैंड के खिलाफ बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जोकि इतना आसान काम नहीं है।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
29 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines