LHQ vs HYDK: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का ओपनिंग मैच लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समन के बीच खेला गया. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लाहौर कलंदर की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए हैं. जवाब में हैदराबाद किंग्समन की टीम ने 130 रन ही बनाए और 69 रनों से मुकाबला हार गई. लाहौर के लिए स्पिन ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया.
लाहौर कलंदर ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर की टीम को बहुत अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 39 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए मोहम्मद नईम ने 19 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. अब्दुल्लाह शफीक सिर्फ 4 रन ही बना सके. अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुउल्लाह खान ने 28 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली. वहीं सिकंदर रजा ने सिर्फ 10 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 2 गेंदों में 12 रन बनाए. जिसके कारण ही लाहौर की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. हैदराबाद किंग्समन के लिए रिले मेरेडिथ और हसन खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. मोहम्मद अली ने भी 1 विकेट हासिल किया.
🚨 FIRST VICTORY FOR LAHORE QALANDERS IN PSL 2026 🚨
— CricketMan7 (@realarbazkhan77) March 26, 2026
– LQ DEFEATED HK BY 69 RUNS.
GOOD TEAM PERFORMANCE IN THE START OF THE TOURNAMENT…!!! 🔥👏 pic.twitter.com/GWXvNjzfHu
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB का पूरा शेड्यूल आया सामने, 2 स्टेडियम को फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना होम ग्राउंड
हैदराबाद किंग्समन को मिली शर्मनाक हार
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समन की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सैम अयूब ने सिर्फ 17 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान भी सिर्फ 9 रन ही जोड़ सके. कप्तान मार्नस लाबुशेन सिर्फ 26 रन जोड़े. कप्तान के अलावा कोई और बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. जिसके कारण ही टीम 20 ओवरों में सिर्फ 130 रन ही बना सकी और 69 रनों के बड़े अंतर से हार गई. लाहौर कलंदर के लिए सिकंदर रजा, हारिस रऊफ और ओबैद शाह ने 2-2 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के भरोसे इन 5 सुपरस्टार का करियर, नहीं दिखा दम तो खत्म हो सकता है करियर










