Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL 2026: रोमांचक मुकाबले में लाहौर कलंदर को मिली हार, लगातार दूसरा मैच जीती कराची किंग्स 

Lahore Qalandars vs Karachi Kings: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का छठा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया. जहां पर लाहौर कलंदर और कराची किंग्स की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर बेहद रोमांचक मुकाबले में डेविड वॉर्नर की कराची किंग्स की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 30, 2026 00:02
Lahore Qalandars vs Karachi Kings
Lahore Qalandars vs Karachi Kings

Lahore Qalandars vs Karachi Kings: लाहौर कलंदर और कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का छठा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ. जहां पर शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लाहौर कलंदर की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 128 रन बनाए. जवाब में कराची किंग्स की टीम ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. लगातार दूसरे मैच में कराची की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है. 

लाहौर कलंदर के बल्लेबाज हो गए फेल 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर को खराब शुरुआत मिली. अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सिर्फ 1 रन ही बनाया. वहीं मोहम्मद नईम सिर्फ 13 रन ही जोड़ सके. अब्दुल्ला शफीक ने 33 रनों की अहम पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में ही सिर्फ 28 रन बनाए. वहीं सिकंदर रजा ने भी 21 रन जोड़े. अन्य कोई बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका. जिसके कारण ही लाहौर कलंदर की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए. कराची किंग्स के लिए मोईन अली, एडम जंपा और मीर हमजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. हसन अली, अब्बास अफरीदी और सलमान आगा ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का 14 सालों का सूखा, रोहित-रिकेल्टन की पारी ने KKR पर दिलाई ऐतिहासिक जीत

---विज्ञापन---

कराची किंग्स को रोमांचक मैच में मिली शानदार जीत 

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कराची किंग्स को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान डेविड वॉर्नर सिर्फ 8 रन ही बना सके. वहीं सलमान अली आगा तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. मुहम्मद वसीम ने 37 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. साद बेग ने 19 रन बनाए तो वहीं मोईन अली ने भी 18 रन जोड़े. जिसके बाद अंत में अब्बास अफरीदी ने 2 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में कराची किंग्स की टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया. लाहौर कलंदर के लिए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट अपने नाम किया. हारिस रऊफ और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK को लगा तीसरा झटका, मैच विनर बल्लेबाज हुआ पहले 3 मैचों से बाहर!

First published on: Mar 30, 2026 12:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.