Virender Sehwag Trolls England Cricket Team: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी। मेहमान टीम भारतीय दौरे पर बीमारी से बचने के लिए खुद के शेफ के साथ यात्रा कर रही है, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। यह पहली बार नहीं है जब इंग्लिश टीम किसी दौरे पर अपने पर्सनल शेफ के साथ यात्रा कर रही है। इससे पहले भी वह अपने निजी शेफ के साथ ट्रेवल कर चुकी है।
इंग्लिश टीम जब पिछली बार पाकिस्तान दौरे पर गई थी तब भी उनके साथ उनका निजी शेफ था। हालांकि, पाकिस्तान दौरे पर इसका कुछ खास फायदा उन्हें नहीं मिला था। सीरीज शुरू होने से पूर्व इंग्लैंड के कई खिलाड़ी बीमार हो गए थे।
यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की होगी तीनों फॉर्मेट में एंट्री! श्रेयस अय्यर के लिए खतरा बने ये आंकड़े
अब इंग्लिश टीम भारत का दौरा कर रही है। उससे पहले वह अपनी पूरी तैयारी के साथ भारत आ रही है, जिससे उनके खिलाड़ी बीमार ना पड़ें। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस फैसले का मजाक उड़ा रहे हैं।
फैंस ही नहीं कई पूर्व क्रिकेटर ने भी इंग्लिश टीम के इस फैसले की फिरकी ली है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने तो बकायदा बार्मी-आर्मी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनका मजाक उड़ाया है।
बार्मी-आर्मी ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘महीने के अंत में शुरू हो रहे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम अपना शेफ लेकर जा रही है। जिससे वह बीमार होने से बच सकें।’
बार्मी-आर्मी के इसी पोस्ट पर सहवाग ने लिखा है ‘ये जरूरत कुक के जाने के बाद पड़ी।’ इसके साथ उन्होंने हंसने की इमोजी भी लगाई है। उन्होंने आगे लिखा है, ‘आईपीएल में नहीं पड़ेगी।’
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं कुक:
बता दें एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने जबतक शिरकत की, तबतक उनका बोलबाला रहा। भारत के खिलाफ भी उनके आंकड़े बेहतरीन है। यही वजह है कि हर क्रिकेटर उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लेता है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines