प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2027 का मेगा प्लान, फॉर्मेट बदलने को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया वनडे मुकाबला खेलने को तैयार है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में होना है. जहां पर बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है. इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने बड़ा बयान दिया है.

Prasidh Krishna

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ही वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू करने वाली है. जिसके कारण ही इस सीरीज पर सभी की नजरें रहने वाली है. टीम इंडिया गेंदबाजी में इस सीरीज के दौरान युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है. जिससे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों का बैकअप तैयार किया जा सके. अब इस बारे में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने फॉर्मेट बदलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. 

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया बड़ा बयान  

हाल के समय में प्रसिद्ध कृष्णा तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं. टेस्ट फॉर्मेट में उनकी जगह पक्की नजर आ रही है. जिसके बारे में मैच शुरू होने से पहले कृष्णा ने कहा, ‘हम काफी समय से इस लेंथ पर काम कर रहे हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि खेल में भी इसका असर दिख रहा है. हमारा मकसद थोड़ी फुल लेंथ पर गेंदबाजी करना और उस लेंथ पर गेंद डालना है जहां बल्लेबाजों को फैसले लेने में मुश्किल हो. (वाइट बॉल के लिए बदलाव) बदलाव मुख्य रूप से अप्रोच और माइंडसेट से संबंधित है.’  

विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में होने वाले बदलावों के बारे में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘हमने टी20 खेले, फिर एक टेस्ट मैच खेला और अब हम वाइट बॉल के क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. जैसा कि मैंने टेस्ट से पहले कहा था. यह स्थिति, फॉर्मेट और खेल की मांगों के अनुसार ढलने की बात है. मेरे लिए यह कसी हुई गेंदबाजी करने, रन रोकने और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करने के बारे में है. यह बहुत महत्वपूर्ण है.’ 

वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर बोले प्रसिद्ध कृष्णा 

अक्टूबर 2027 से आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है. ऐसे में अब टीम इंडिया का हर वनडे मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. जिसके बारे में बोलते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘एक टीम के रूप में, हम काफी समय से इस फॉर्मेट में साथ खेल रहे हैं, इसलिए हम एक-दूसरे की भूमिकाओं को अच्छी तरह समझते हैं. ये मैच हमें सही कॉम्बिनेशन खोजने और विश्व कप से पहले सही लय बनाने में मदद करेंगे. हमें यह भी सीखने को मिलता है कि क्या कारगर है, किसमें सुधार किया जा सकता है और टूर्नामेंट में हम किन बातों को आगे बढ़ा सकते हैं.’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ