Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PCB चीफ मोहसिन नक़वी ने अब PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों को दी धमकी! बताया क्या लेंगे एक्शन 

PCB: पिछले कुछ सीजन से आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग एक साथ खेला जा रहा है. जिसके कारण ही पाकिस्तान सुपर लीग में बहुत ही कम स्टार विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे समय में अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिससे पीसीबी के चीफ मोहसिन नक़वी खुश नहीं है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 22, 2026 18:47
Mohsin Naqvi and PSL 2026
Mohsin Naqvi and PSL 2026

PCB: आईपीएल 2026 और पीएसएल एक साथ खेला जाने वाला है. दोनों ही लीग 28 मार्च से खेला जाने वाला है. हालांकि इससे पहले कई पाकिस्तान सुपर लीग के खिलाड़ी आईपीएल में आ रहे हैं. जिससे पाकिस्तान सुपर लीग में स्टार विदेशी खिलाड़ी नहीं बच रहे हैं. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी बड़ी बेइज्जती हो रही है. इसकी वजह से अब पीसीबी चीफ मोहसिन नक़वी खुश नहीं है. उन्होंने अब पीएसएल 2026 छोड़ने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेने का बड़ा फैसला किया है. 

PSL को लेकर भी बोले मोहसिन नक़वी

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को छोड़ कर ब्लेसिंग मुज़ारबानी और दासुन शनाका अब आईपीएल 2026 का हिस्सा बन गए हैं. ब्लेसिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान की जगह ली है, तो वहीं दासुन शनाका सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं. पिछले सीजन में कॉर्बिन बॉश ने भी ठीक ऐसा ही किया था. आईपीएल 2026 में कुछ और खिलाड़ी भी अभी ऐसा कर सकते हैं. जिसके बारे में पूछे जाने पर नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हां 2-3 खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़ दिया है. हम जल्द ही उन पर लीगल एक्शन लेंगे. पिछला एडिशन आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि कैटेगरी ए के खिलाड़ियों ने कितना आकर्षित किया था. वहीं जो खिलाड़ी यहां पहले कभी नहीं आते थे. वो भी अब यहां आ रहे हैं.’  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RCB ने जिसे निकाला उसने टी-20 मैच में जड़ दिए 195 रन, 21 छक्के जड़कर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

मोहसिन नक़वी ने PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों को दी धमकी 

पिछले सीजन में मोहसिन नक़वी ने कॉर्बिन बॉश पर 1 साल का बैन लगाया था. हालांकि उसके बाद भी खिलाड़ी इस लीग को छोड़ रहे हैं. जिसके बारे में बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नक़वी ने कहा, ‘हम उन खिलाड़ियों पर एक्शन लेंगे जिन्होंने हमारा नियम तोड़ा है. कुछ ऐसा ही पिछले साल भी हुआ था. वहीं इस साल भी यही होगा. आईपीएल के साथ टक्कर कोई दिक्कत नहीं है. अगर खिलाड़ी वहां जा रहे हैं तो यहां पर भी कई बेहतरीन क्रिकेटर्स आ रहे हैं.’ 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB की कैसी होगी प्लेइंग 11? जोश हेजलवुड की चोट बढ़ा रही टीम की टेंशन!

First published on: Mar 22, 2026 06:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.