ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला 26 अक्टूबर को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की दूसरी सफलता प्राप्त की। मैच के दौरान सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका का बल्ला जमकर चला। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 83 गेंदों का सामना किया। इस बीच 92.77 की स्ट्राइक रेट से 77 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले। मैच के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी प्राप्त की। उन्होंने जारी साल में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर करने के मामले में शुभमन गिल की बराबरी कर ली है।
दरअसल, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से पूर्व इस साल वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 50+ की पारी खेलने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (11) के नाम दर्ज था। वहीं निसांका (10) बाबर आजम के साथ सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर स्थित थे। हालांकि, आज के मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए गिल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से खबर लिखे जाने तक 11-11 बार 50+ की पारी निकली है।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का प्रदर्शन देख हैरान हुए कॉलिंगवुड और शास्त्री, बल्लेबाजों को लेकर कह दी बड़ी बात
साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर करने वाले खिलाड़ी:
11 – शुभमन गिल – भारत
11 – पथुम निसांका – श्रीलंका
10 – बाबर आजम – पाकिस्तान
09 – रोहित शर्मा – भारत
09 – विराट कोहली – भारत
पथुम निसांका का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बात करें पथुम निसांका के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने श्रीलंका के लिए अबतक कुल 95 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 100 पारियों में 3197 रन निकले हैं। निसांका के नाम टेस्ट क्रिकेट की 15 पारियों में 38.36 की औसत से 537, वनडे की 44 पारियों में 38.1 की औसत से 1562 और टी20 की 41 पारियों में 27.45 की औसत से 1098 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
23 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
44 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines