Pat Cummins: विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हारकर पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे विश्व कप खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाले फैसले से कप्तान पैट कमिंस ने सभी को चौंका दिया था। क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे लेकिन जब पैट कमिंस ने टॉस जीता तो सबको लगा कि अब कमिंस पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेंगे, लेकिन उन्होंने अपने इस फैसले सबको हैरान कर दिया। वहीं अब कमिंस अपने इस फैसले के पीछे की कहानी भी बताई है।
ये भी पढ़ें:- डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद टूटा दिल, मांगनी पड़ गई माफी
फाइनल में कमिंस ने क्यों चुनी थी गेंदबाजी?
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल में अपने गेंदबाजी वाले फैसले को लेकर बताया कि आप जानते हैं कि विश्व कप के मैचों में आप गेंदबाजी में गलती कर सकते हैं और यह वास्तव में बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है, लेकिन अगर आप बल्लेबाजी में गलती करते हैं और आप दबाव में आ जाते हैं और ये घातक हो सकता है। इसलिए मुझे ऐसा लगा कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का यह सही समय है। हालांकि पैट कमिंस के इस फैसले से ऑस्ट्रेलियाई फैंस काफी हैरान भी थे लेकिन बाद में मैच जीतकर उन्होंने अपने इस फैसले को सही साबित कर दिया।
आगे कमिंस ने बताया कि “टॉस को लेकर मन में काफी सवाल चल रहे थे लेकिन मुझे लगा कि आज रात विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगा।” हालांकि 240 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को शुरुआत में काफी दिक्कत हुई और टीम ने अपने 3 विकेट महज 47 रनों के स्कोर पर ही गवां दिए थे।
लेकिन उसके बाद ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुसेन ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत भी दिलाई। फाइनल में इन दोनों के बीच 192 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को ही न तोड़ पाना टीम इंडिया को हरा गया। इस मैच में हेड ने 137 और लाबुसेन ने 58 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6वीं बार वनडे विश्व कप खिताब को अपने नाम किया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
15 mins agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
3 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
4 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines