Kiplin Doriga: एशिया कप 2025 को लेकर माहौल गर्म है. सभी 8 टीमें तैयारियों में जुटी हैं. इस बीच क्रिकेट जगत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक नेशनल टीम के क्रिकेटर पर डकैती का आरोप लगा है. इस मामले में उसकी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पापुआ न्यू गिनी (PNG) के विकेटकीपर बैटर किप्लिन डोरिगा हैं, जो मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
दरअसल, पापुआ न्यू गिनी (PNG) के खिलाड़ी किप्लिन डोरिगा पर डकैती का आरोप है, जो बीते 25 अगस्त को जर्सी की राजधानी सेंट हेलियर्स में हुई थी. जब ये डकैती हुई थी तो डोरिगा उस समय PNG टीम का हिस्सा थे, जो इन दिनों आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग ए में खेल रही है. डोगिरा इस लीग के 21वें मुकाबले में कुवैत के खिलाफ मैदान पर उतरे थे और 29 बॉल में 12 रन किए थे. इसके बाद उनका नाम डकैती कांड में आया तो बाद के 2 मैचों से उन्हें बाहर होना पड़ा.
रॉयल कोर्ट पहुंचा केस
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि किपलिंग डोरिगा बीते बुधवार की सुबह मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था. माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान उन्होंने खुद के ऊपर लगे अपराध के आरोपों को स्वीकार लिया है. जिसके बाद रिलीफ मजिस्ट्रेट रेबेका मॉर्ले-किर्क ने आरोप को मजिस्ट्रेट की अदालत के लिए बहुत गंभीर माना और मामले को रॉयल कोर्ट भेज दिया है.
28 नवंबर को रॉयल कोर्ट में पेश होंगे डोरिगा
इस पूरे मामले में अब क्रिकेटर डोरिगा को 28 नवंबर को रॉयल कोर्ट में पेश होना है. उन्होंने जमानत याचिका भी लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है. डोरिगा को अब 28 नवंबर यानी करीब 3 महीने तक हिरासत में रखा जाएगा. मतलब वो क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. क्रिकेट पीएनजी ने इस पूरे केस में कहा इस मामले को एक व्यक्तिगत कानूनी मुद्दे के रूप में देखा जा रहा है और इसका राष्ट्रीय टीम की मौजूदा भागीदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.
कैसा है किप्लिन डोरिगा का क्रिकेट करियर?
29 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पापुआ न्यू गिनी के लिए 97 मैच खेले हैं, जिसमें 2021 और 2024 टी20 विश्व कप भी शामिल हैं. 39 वनडे में उनके नाम 730 रन हैं, जिनमें 4 फिफ्टी भी शामिल हैं. वहीं टी20 के 38 मैचों में 350 रन किए हैं.
ये भी पढ़ें: Pro Kabaddi League के 5 सबसे सफल रेडर, नंबर 1 पर मौजूद परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है ये स्टार
Duleep Trophy का नहीं होगा LIVE प्रसारण, हैरान करने वाले कारण का खुलासा, BCCI के बंधे हैं हाथ!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
39 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
42 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
57 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines