News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pro Kabaddi League 2025: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है. कुल 12 टीमें खिताब के लिए मैदान में जलवा दिखाने उतर रही हैं. हालांकि इस बार इस लीग के इतिहास का सबसे सफल रेडर मैदान में नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि वो संन्यास ले चुका है. ये कोई और नहीं प्रदीप नरवाल हैं, जिन्हें फैंस इस सीजन मिस करने वाले हैं. ये वही प्रदीप नरवाल हैं, जिन्होंने इस खेल में अपनी खास पहचान बनाई. वो प्रो कबड्डी इतिहास के बेस्ट रेडर हैं. उनके नाम 190 मैच में 1801 पॉइंट्स हैं, हालांकि इस सीजन उनका ये रिकॉर्ड टूट सकता है. बंगाल वॉरियर्ज के कप्तान मनिंदर सिंह उनको पीछे छोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे.
दरअसल, प्रदीप नरवाल 12वें सीजन के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी, जिसके बाद इस दिग्गज ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. प्रदीप के नाम इस टूर्नामेंट में 190 मैच में 1801 रेड पॉइंट्स हैं, जबकि मनिंदर सिंह 1528 रेड पॉइंट्स के साथ नंबर 2 पर हैं. इस सीजन अगर वो 275 पॉइंट्स हासिल कर लेते हैं तो सबसे सफल रेडर का कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे.
Cleaning the whole team in one raid – just Pardeep Narwal things! 🔥#OnThisDay the 'Record Breaker' pulled off this famous 8-point raid against Haryana Steelers in PKL Season 5 🤩 pic.twitter.com/0KAe2bhV4E
— ProKabaddi (@ProKabaddi) October 23, 2021
रेडर का मेन काम होता है कि मैच के दौरान लकीर पारकर करके दूसरी टीम के एरिया में जानकर और खिलाड़ियों को छूनकर वापस वापस लौट आना. किसी भी कबड्डी टीम का रेड टीम की जान होता है. ये वही खिलाड़ी होता है जो विरोधी टीम के मैदान जाकर खलबली मचा देता है. रेडर की कोशिश होती है कि वो कम से कम एक खिलाड़ी को छू ले और फिर सुरक्षित अपने मैदान (हाफ) में वापस आ जाए. जिस भी खिलाड़ी को वो छूता है तो आउट हो जाता है और रेडर की टीम एक अंक मिलता है.
रेडर चाहे तो एक बार में कई खिलाड़ियों को छूकर और भी ज्यादा अंक कमा सकता है. इतना ही नहीं अगर विरोधी टीम के मैदान में 6 या उससे ज्यादा खिलाड़ी मौजूद हों, तो रेडर बोनस पॉइंट भी हासिल कर सकता है. खास बात ये है कि रेड के दौरान एक रेडर जब तीन या उससे अधिक प्वाइंट हासिल करता है तो उस रेड को सुपर रेड कहा जाता है.
हर एक रेड के लिए 30 सेकेंड की समय सीमा होती है. अगर किसी रेडर ने लगातार तीन रेड खाली निकाल दीं तो उसे आउट करार दे दिया जाता है और विपक्षी टीम को एक अंक मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, भारतीय फैंस की खराब होगी नींद, जानें कितने बजे शुरू होगा शो?
PKL 2025: 2 मैचों के साथ होगा सीजन-12 का आगाज, कब-कहां देख सकते हैं लाइव?
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।