---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC को जवाब देने के मूड में नहीं पाकिस्तान? भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर चुपचाप खेल रहा पड़ोसी मुल्क!

Pakistan Not Answered ICC: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा मैच नहीं होगा. दरअसल, पाकिस्तान टीम ने इस मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. ICC ने इसके बाद आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए पाकिस्तान से जवाब की मांग की थी. हालांकि, PCB शायद जवाब देने के मूड में नहीं है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 3, 2026 08:05
Pakistan Not Answered ICC
PCB साध रहा चुप्पी?

Pakistan Not Answered ICC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान सरकार ने ऐलान कर दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. दरअसल, 15 फरवरी 2026 को दोनों देशों के बीच कोलंबो में मैच आयोजित किया जाएगा. पाकिस्तान के मैच के लिए नहीं आने के ऐलान के बाद ICC ने जवाब की मांग की थी. लग रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अभी जवाब देने के मूड में नहीं है. वो भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट पर चुपचाप से खेल रहा है.

ICC को जवाब नहीं देगा पाकिस्तान?

ICC ने पाकिस्तान के बायकॉट के ऐलान के बाद स्टेटमेंट जारी की थी. इसी बीच उन्होंने साफ किया था कि वो PCB से एक आधिकारिक जवाब की मांग कर रहे हैं. ICC ने इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर किसी एक नतीजे पर आने के बारे में बात की थी. हालांकि, PCB शायद कोई जवाब नहीं देने वाली है. एनडीटीवी को एक सोर्स ने बताया, ‘पाकिस्तान ICC को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मैच बायकॉट करने पर कोई ईमेल नहीं भेजने वाला है.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND A vs USA: कमबैक मैच में तिलक वर्मा का जलवा, बल्ले और गेंद से मचाया धमाल

PCB अगर नहीं देगा जवाब, तो क्या होगा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर ICC को आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं करेगा, तो फिर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच एक्टिव रहेगा. ये माना जा सकता है कि बायकॉट को लेकर विवाद आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है. ICC साफ तौर पर चीजें सुधारना चाहती है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शायद ये ड्रामा ज्यादा पसंद आ रहा है. अगर PCB कोई जवाब नहीं देगी, तो ICC के लिए अपना अगला कदम उठाना बेहद मुश्किल हो जाएगा.

---विज्ञापन---

बायकॉट के बाद भी भारत जाएगी कोलंबो

पाकिस्तान ने भले ही मैच बायकॉट करने की बात कह दी है लेकिन टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोलंबो जाने वाली है. दरअसल, किसी टीम को अगर वॉकओवर चाहिए, तो उन्हें मैदान पर रहना पड़ेगा. अगर पाकिस्तान की तरह भारत भी मैदान पर नहीं आएगी, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल जाएगा. अगर टीम इंडिया आती है और पाकिस्तान नहीं, तो इसे फोरफिट माना जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया को 2 अंक मिल जाएंगे. इसी कारण भारतीय टीम कोलंबो आएगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच रद्द होने के बाद भारत को कैसे मिलेंगे 2 अंक, जान लीजिए आईसीसी का नियम

First published on: Feb 03, 2026 07:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.