Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

लाइव मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगी चोट, स्ट्रेचर से ले जाया गया मैदान के बाहर

National T20 Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट लीग के शुरू होने से पहले बोर्ड नेशनल टी-20 कप 2026 का आयोजन कर रहा है. जिसमें टॉप के पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पाकिस्तान के उभरते हुए तेज गेंदबाज को लाइव मैच में चोट लग गई. जिसके कारण उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 14, 2026 17:26
zaman khan
zaman khan

National T20 Cup 2026: पाकिस्तान के नेशनल टी-20 कप 2026 के 13वें मुकाबले में बड़ा हादसा देखने को मिला. पाकिस्तान के टॉप के खिलाड़ी भी इस लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस मुकाबले में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके तेज गेंदबाज को मैदान पर गंभीर चोट लग गई. जिसके कारण ही उन्हें स्ट्रेचर मैदान के बाहर लेकर जाना पड़ा. इंजरी की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस खिलाड़ी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.  

पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को लगी चोट 

नेशनल टी-20 कप 2026 के 13वें मुकाबले में फैसलाबाद और पेशावर की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में फैसलाबाद के लिए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज जमान खान भी खेलते हुए नजर आ रहे थे. इस मुकाबले में फील्डिंग करते हुए उन्हें कंधे में एक्रोमियोक्लेविकुलर जॉइंट (ACJ) का डिस्लोकेशन हो गया. पीबीसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है. चोट लगने के बाद उन्हें बहुत दिक्कत हो गई, जिसके कारण ही स्ट्रेचर से लेकर बाहर जाना पडा. पीसीबी के अपडेट के अनुसार 14 मार्च को जमान लाहौर के एनसीए में जाएंगे. जहां पर उनकी मेडिकल जांच पूरी की जाएगी. जिसके बाद उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम का प्लान बनाया जाएगा.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सलमान अली आगा की ‘बदतमीजी’ पर ICC का कड़ा एक्शन, ग्लव्ज-हेलमेट फेंकने की मिली सजा!

---विज्ञापन---

पीएसएल 2026 से हो सकते हैं बाहर 

आईपीएल 2026 की तरह से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 भी 28 मार्च से ही शुरू होने वाला है. जहां पर जमान खान नई टीम पिंडीज का हिस्सा हैं. इस इंजरी के बाद उनके ऊपर खतरा मंडराने लगा है. अगर टाइम से रिकवरी नहीं हुई, तो पूरे लीग से ही बाहर हो सकते हैं. जमान खान ने हाल के समय में कमाल का प्रदर्शन किया है. पावरप्ले में कमाल का प्रदर्शन करने के साथ ही साथ वो डेथ ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें नेशनल टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है.

ये भी पढ़ें: सलमान आगा के रन आउट विवाद पर बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों किया स्टंप पर थ्रो?

First published on: Mar 14, 2026 04:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.