---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बाबर आजम को दी कप्तानी छोड़ने की सलाह, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को कहा गया ‘गद्दार’! अब फिर फूटा गुस्सा

Babar Azam Captaincy: बाबर आजम की कप्तानी पर वर्ल्ड कप 2023 में टीम की अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं।

---विज्ञापन---

World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी की टीम को लगातार तीन हार मिलने के बाद से यह सिलसिला जारी है। हालांकि, बाबर की कप्तानी पर ऐसा पहला मौका नहीं है कि सवाल उठ रहे हैं। पिछले साल भी ऐसे कई सवाल उठ रहे थे। उसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज कहते हुए विराट कोहली की राह पर कप्तानी छोड़ने की सलाह दी थी। इसका बासित अली को खामियाजा भुगतना पड़ा और फैंस ने उन्हें गद्दार तक कहा था।

क्या बोले बासित अली?

इस साल एक बार फिर से बाबर की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। इस दौरान  बासित अली ने पिछले साल का मुद्दा उठाते हुए फैंस को एक साल बाद करारा जवाब दिया है। एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि,’मैंने पिछले साल ही अपने चैनल पर कहा था। बाबर एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। ठीक उसी तरह जैसे विराट कोहली ने किया और अब उनका प्रदर्शन देखिए। बाबर का भी प्रदर्शन इससे सुधरेगा।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- ‘वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला,’ बाबर की सेना के प्रदर्शन पर पहली बार आया PCB का बयान

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे कहा कि,’मेरे शब्दों को गलत समझा गया था और लोगों ने अर्थ का अनर्थ निकाल दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने बयान को बिना समझे कहना शुरू कर दिया कि मुझे बाबर आजम पसंद नहीं हैं। इतना ही नहीं यह भी बोला गया कि मैं गद्दार हूं।’

---विज्ञापन---

PCB ने जारी किया बयान

बासित अली के इस बयान के बाद एक बार फिर से यह मुद्दा गरमा गया। हालांकि, गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम और टीम के खिलाफ उठ रही आवाजों पर स्टेटमेंट जारी किया था। बोर्ड ने कहा था कि, पाकिस्तान क्रिकेट के हित में जो होगा वो आगे देखा जाएगा। लेकिन अभी हमारी टीम के पास चार मैच बाकी हैं और फैंस व पूर्व क्रिकेटर अभी टीम और कप्तान बाबर आजम का सपोर्ट करते रहें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई इंग्लैंड? श्रीलंका की जीत से रोचक हुई अंतिम-4 की जंग

First published on: Oct 26, 2023 09:46 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola