World Cup 2023: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई इंग्लैंड? श्रीलंका की जीत से रोचक हुई अंतिम-4 की जंग

World Cup 2023, Semifinal Scenario: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की 5वीं हार और श्रीलंका की 5वें मैच में दूसरी जीत से सेमीफाइनल की जंग रोचक हो गई है।

World Cup 2023 England Semifinal Qualification Scenario After Sri Lanka Win ENG vs SL Points Table Team India Top

Image Credit:- Twitter

विज्ञापन

World Cup 2023, Semifinal Scenario: वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पांचवीं हार और श्रीलंका की पांचवें मैच में दूसरी जीत से सेमीफाइनल की जंग रोचक हो गई है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट में अगर सेमीफाइनल के समीकरण की बात करें तो 12 पॉइंट्स यानी 6 जीत को मैजिकल फिगर माना जा रहा है। इंग्लिश टीम अगर अब बाकी के चार मैच भी जीतती है तो 10 तक ही पहुंच पाएगी। लेकिन क्या अभी इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है या अभी भी कोई समीकरण बाकी है?

क्या है अंतिम-4 का पूरा गणित?

अगर अंतिम-4 के गणित की बात करें तो इंग्लैंड की टीम अब अगर अपने बचे हुए चार मैच भी जीतती है तो उसके 10 अंक हो जाएंगे। उधर पाकिस्तान अगर एक मैच हारकर अपने बाकी के मैच जीतेगी तो उसके भी 10 अंक हो जाएंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया भी आगे के मैचों में से सिर्फ दो जीतती है तो वो भी 10 अंक तक ही पहुंच पाएगी। वहीं श्रीलंका के भी अगर आगे चार में से 3 मैच जीती तो वो भी 10 अंक तक आ पाएगी।

विज्ञापन

इस केस में अगर इंग्लैंड ने बाकी के सभी मैच जीते और उसका नेट रनरेट और टीमों से बेहतर हुआ तो कुछ उम्मीदें बन सकती हैं। लेकिन यह काफी मुश्किल लग रहा है। वहीं श्रीलंका की इस जीत से अंतिम-4 की जंग रोचक हो गई है। श्रीलंका के पास अभी भी ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ-साथ 12 के मैजिकल फिगर तक पहुंचने का मौका है। यानी अगर यह टीमें हारीं तो ही डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए कुछ मौका बन पाएगा। वरना लगभग-लगभग यह टीम बाहर हो चुकी है।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस हार से इंग्लैंड की टीम 9वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं श्रीलंका के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बराबर 4 अंक हो गए हैं। इन तीनों टीमों में सबसे बेहतर नेट रनरेट श्रीलंका का है। इसलिए श्रीलंका की टीम 5वें स्थान पर आ गई है। जबकि पाकिस्तान को नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर खिसक गई। अफगानिस्तान की टीम सातवें स्थान पर खिसक गई। नीदरलैंड 10वें स्थान पर है और टीम इंडिया टॉप पर काबिज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ