Pakistan Cricket team cheating controversy: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत के बावजूद सोशल मीडिया पर बाबर आजम की सेना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस ने टीम पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है। मामला बाउंड्री रोप को पीछे की ओर खींचने का है जिसका वीडियो सामने आते ही हर तरफ पाकिस्तान की फजीहत हो रही है।
कुशल मेंडिस के कैच के बाद बाउंड्री रोप को लेकर मचा बवाल
दरअसल मैच में श्रीलंका की पारी के दौरान कुशल मेंडिस शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने शतक जड़ दिया था। जिसके बाद वे छक्के के लिए शॉट मारने गए लेकिन बाउंड्री लाइन पर इमाम उल हक ने शानदार कैच पकड़ लिया। हालांकि इसके वीडियो जैसे ही सामने आया तो इसमें देखा गया कि बाउंड्री रोप अपने स्थान से पीछे की तरफ थी। जिसके बाद फैंस ने इसके फोटो शेयर करते हुए बाबर सेना चीटिंग का आरोप लगाया।
बाउंड्री रोप को लेकर क्या कहते हैं एमसीसी के नियम
एमसीसी के नियमों के मुताबिक बाउंड्री रोप लाइन का कुशन अगर अपनी जगह से हिल जाता है या नहीं होता है तो उसे तुरंत ही अपनी जगह पर वापस लाना जरूरी है। हालांकि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच में बाउंड्री रोप को क्या जानबूझकर पीछे की ओर किया गया है कि ये स्पष्ट नहीं है।
कुशल मेंडिस होते नॉटआउट
कुशल मेंडिस के विकेट के दौरान बाउंड्री रोप सही जगह पर नहीं थी। ऐसे में अगर थर्ड अंपायर इसका संज्ञान लेते तो मेंडिस नॉटआउट करार दिए जाते और छक्का माना जाता। क्योंकि एमसीसी के नियमों के मुताबिक मैच के दौरान बाउंड्री रोप का अपनी सही जगह पर होना जरूरी है। अगर कुशल मेंडिस को नॉटआउट करार दिया जाता तो मैच का रुख बदल सकता था और पाकिस्तान को 400 रनों तक का लक्ष्य मिल सकता था जिसे हासिल करना उनके लिए मुश्किल होता।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
49 mins ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
1 hr agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
2 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
2 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
3 hrs ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
3 hrs agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
3 hrs agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
3 hrs agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines