Pakistan Players Fined: पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. टीम सुपर 8 में केवल एक ही मैच जीता और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. ऐसा पहली बार नहीं है बीते कई सालों से आईसीसी टूर्नामेंट में पाक टीम अपनी फजीहत करवाती आ रही है. फिर चाहे वो चैंपियंस ट्रॉफी हो, वनडे विश्व कप या साल 2024 वाला टी20 विश्व कप. ऐसे में इस बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अब बोर्ड खराब प्रदर्शन को लेकर खिलाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई के मूड में है.
पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगेगा फाइन
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को अपने खराब प्रदर्शन की भरपाई आर्थिक तौर पर करनी होगी. टी20 विश्व कप खेलने वाले हर खिलाड़ी के ऊपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का फाइन लगाया जा रहा है. ये राशि खिलाड़ियों की मैच फीस या सैलरी से काटी जाएगी. भारतीय करेंसी के लिए ये राशि 16 लाख रुपये है. पीसीबी की तरफ से लगाया जा रहा जुर्माना टीम में शामिल हर सदस्य के ऊपर लागेगा, जो भी विश्व कप की टीम का हिस्सा थे. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ हुआ है और ये काफी चौंकाने वाला भी है.
🚨 FINE FOR PAKISTANI PLAYERS. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 2, 2026
– PCB set to take a fine of 50 Lakh from each player for their incompetence at the T20 World Cup. (Express Tribune). pic.twitter.com/NJd9Q892GO
पाकिस्तान ने हर राउंड में हारे मुकाबले
पाकिस्तान ने पहले तो विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने को लेकर भरपूर ड्रामा किया लेकिन बाद में आईसीसी के साथ मीटिंग हुए तो पीसीबी झुका. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया लेकिन टीम ने इसके बाद भी गिरते पड़ते सुपर 8 में जगह पक्की की. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा तो वहीं कीवी टीम के सामने बारिश ने बचा लिया. इसके बाद श्रीलंका से आखिरी मैच में पाक टीम लड़खड़ाते हुए जीत पाई. टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म रहे.
ये भी पढ़िए- वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की पारी के मुरीद बने पाकिस्तानी दिग्गज, रोहित शर्मा से कर दी तुलना










