Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup: पाकिस्तान के बायकॉट के बीच कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘हमारा दिल..’

ICC T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: पाकिस्तान ने कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. इस बीच पाक कैप्टन ने सलमान अली आगा एशिया कप में भारत के एक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 6, 2026 15:15
Salman Ali Agha

Salman Ali Agha: सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान शनिवार 7 जनवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन की शुरुआत करेगा. हालांकि मैच से एक दिन पहले आगा की ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत से जुड़े सवालों की बौझार हो गई थी. पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को ऐलान किया था कि टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी. अगर पाकिस्तान अपने सबसे बड़े राइवल के खिलाफ नहीं खेलेगा, तो भारत को 2 प्वॉइंट्स मिलेंगे, और यहां तक कि पाकिस्तान के नेट रन रेट पर भी काफी असर पड़ेगा.

एशिया कप 2025 से बढ़ा था विवाद

2024 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में वो बाकी मैच को हल्के में नहीं लेगा, और जीतने की पूरी कोशिश करेगा. भारत के साथ विवाद एशिया कप में बढ़ गया था जब टीम इंडिया ने चैंपियन बनने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने और पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

क्या उन्हें एशिया कप में दुख हुआ?

जब सलमान अली आगा से पूछा गया कि क्या उन्हें एशिया कप में भारतीय टीम के एक्शन को देखकर दुख पहुंचा, तो आगा ने जवाब दिया, “हमें दिल में चोट या ऐसा कुछ महसूस नहीं होता. लेकिन हां, खेल के लिए ये अच्छा नहीं है. मैं ये कह सकता हूं, जैसे अपने सीने खोलकर. खेल के लिए, ये चीजें साफ तौर से नहीं होनी चाहिए. और मैं बचपन में बड़े होते हुए, हमेशा लोगों को वही करते देखा है जो खेल को बेहतर बनाने के लिए जरूरी होता है.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप इतिहास में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट किस बॉलर के नाम? कभी नहीं टूट सकता ये रिकॉर्ड

‘हम रोल मॉडल हैं’

सलमान ने आगे कहा, ‘..और मैं सोचता हूं कि ऐसा करके हम कुछ हद तक रोल मॉडल हैं. हम ऐसा इसलिए नहीं करते, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो बच्चे इससे सीख लेंगे और कल, जैसे वो भी वही चीजें करेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि ये चीजें नहीं होनी चाहिए. क्योंकि अगर आप रोल मॉडल्स के बारे में सोचते हैं, तो मुझे लगता है कि रोल मॉडल्स ये चीजें नहीं करते.’

First published on: Feb 06, 2026 02:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.