T20 वर्ल्ड कप इतिहास में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट किस बॉलर के नाम? कभी नहीं टूट सकता ये रिकॉर्ड

T20 World Cup Unique Records: टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा एक रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है. ये करिश्मा न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी के बीच 17 जून 2024 को हुआ था, जब एक गेंदबाज के नाम टूर्नामेंट और टी-20 क्रिकेट की बेस्ट इकॉनमी रेट दर्ज हुई.

Ball T20 World Cup trophy

Ball T20 World Cup trophy

Best Economy Rate In T20 World Cup History: इस साल टी20 वर्ल्ड कप का 11वां एडिशन है, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कई बेशुमार रिकॉर्ड बने और टूटे हैं, लेकिन एक ऐसा माइलस्टोन भी है जिसको तोड़ पाना नामुमकिन है, सिर्फ इसकी बराबरी की जा सकती है. वो कीर्तिमान है एक मैच में बेस्ट इकॉनमी रेट का, जो अब तक बरकरार है और हमेशा बरकरार रहने वाला है.

विज्ञापन

T20 WC में 4 ओवर फेंककर बेस्ट इकॉनमी रेट

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड के बॉलर लॉकी फर्ग्यूसन ने 17 जून को 0.00 की इकोनोमी रेट हासिल की थी. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में 4 ओवर में 4 मेडन डाले और 3 विकेट हासिल किए. अब इसके कम की इकॉनमी रेट हासिल करना टेक्निकली मुमकिन नहीं है, कोई गेंदबाज सिर्फ विकेट की संख्या में उनको मात दे सकता है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने आसानी से जीता मैच

इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किए. मैच में लॉकी फर्ग्यूसन और बाकी कीवी गेंदबाजों ने पापुआ न्यू गिनी को 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट कर दिया. ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा मिचेल सेंटनर को 1 विकेट मिला. इसके जवाब में ‘ब्लैककैप्स’ ने महज 12.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 79 रन बना लिए और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. कीवी टीम की तरफ से रचिन रविंद्र ने सबसे ज्यादा 35 रनों का योगदान दिया. फर्ग्यूसन को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ मैच अवॉर्ड मिला.

विज्ञापन

T20 WC में फर्ग्यूसन के आंकड़े

2022 और 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप मिलाकर लॉकी फर्ग्यूसन ने इस टूर्नामेंट के 9 मैचों में शिरकत की है, जिसमें उन्होंने 15.92 की एवरेज और 6.37 की इकॉनमी रेट से कुल 14 विकेट हासिल किए. ये धाकड़ गेंदबाज 2026 के एडिशन में भी कीवी टीम का हिस्सा हैं, इसलिए इस मेगा इवेंट में उनके विकेटों का आंकड़ा आसानी से बढ़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ