MS Dhoni Biopic: पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम को पहले दोनों मुकाबले में शानदार जीत मिली है. पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को टीम इंडिया से होने वाला है. इस मुकाबले में सभी की नजरें पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक पर रहने वाली है. इस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक के कारण क्रिकेट में वापसी की है. उनकी कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है.
धोनी की बायोपिक के कारण पाकिस्तान को मिला गेंदबाज
पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को करियर की शुरुआत में सफलता नहीं मिली थी. जिसके कारण ही उन्होंने देश छोड़ दिया था. तारिक यूएई में सेल्समैन की जॉब करने लगे थे. साल 2017 में वो महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देख रहे थे. उस समय जब धोनी का जॉब छोड़ने का सीन आया, तो उसे उस्मान बहुत ज्यादा प्रभावित हो गए.
जिसके कारण ही उन्होंने भी सेल्समैन की जॉब छोड़ दी. इस बारे में बात करते हुए टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से उस्मान तारिक ने कहा, ‘जब मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ तो मैंने गेम छोड़ दिया और दुबई में एक परचेजिंग कंपनी में सेल्समैन का काम करने लगा।.वहाँ मैंने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी और उससे मुझे बहुत इंस्पायर किया. मैंने जॉब छोड़ दी और फिर से क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान वापस आ गया.’
ये भी पढ़ें: IND vs NAM: फिर हाथ आए मौके को नहीं भुना सके संजू सैमसन, तोहफे में दिया अपना विकेट
टीम इंडिया को अब चुनौती देंगे उस्मान
अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उस्मान तारिक ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पाकिस्तान टीम की उम्मीदें भी बढ़ गई है. कोलंबो के विकेट पर स्पिनरों को मदद मिलती है. ऐसे में उस्मान के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को संभल कर खेलना है. पाकिस्तान की टीम में फिलहाल 4 अच्छे स्पिनर नजर आ रहे हैं. उस्मान तारिक का साथ देने के लिए अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और शादाब खान भी मौजूद हैं. मौका पड़ने पर सैम अयूब भी गेंद डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6, ईशान किशन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, धांसू पारी खेलकर मचाया तहलका
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
17 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
35 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines