Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हारकर भी श्रीलंका की ‘जीत’ पक्की, एक तरफ सम्मान तो दूसरी ओर करोड़ों का नुकसान!

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा मैच होने जा रहा है. पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना है. यह पूरा क्वालिफिकेशन पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. श्रीलंका अगर हार गई, तो भी एक तरह से उनकी 'जीत' पक्की है. अगर जीत गए, तो करोड़ों का नुकसान हो सकता है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 28, 2026 18:41
SL vs PAK
हारकर भी श्रीलंका को तगड़ा फायदा

PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच पर सभी की नजर टिकी हुई है. श्रीलंका पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. अब पाकिस्तान के खिलाफ वो सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी. पाकिस्तान के खिलाफ अगर श्रीलंका हार गई, तो भी उनकी एक तरह से जीत पक्की है. जीतने पर उन्हें करोड़ों का नुकसान होगा, वहीं हार गए, तो जबरदस्त फायदा होगा.

श्रीलंका को हारकर भी होगा करोड़ों का फायदा!

पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सारे मैच श्रीलंका में खेल रही है. अगर पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दिया, तो सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे. श्रीलंका की भले ही हार हो लेकिन करोड़ों का फायदा हो जाएगा. दरअसल, सेमीफाइनल में जाने की स्थिति में पाकिस्तान टीम के मैच श्रीलंका में होंगे. ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट को होस्ट होने के नाते करोड़ों का फायदा होगा.

---विज्ञापन---

श्रीलंका ने अगर जीत दर्ज की, तो पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. न्यूजीलैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में चली जाएगी. ऐसे में श्रीलंका में फिर कोई मैच नहीं होगा और सभी मैच भारत में ही देखने को मिलेंगे. ऐसे में होस्ट के नाते श्रीलंका को नुकसान होगा. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रीलंका की हार में भी जीत छिपी हुई है.

ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप में भारत से संभावित फाइनल के पहले पाक दिग्गज शाहिद अफरीदी का वीडियो वायरल, 2012 में ‘जान के पड़े थे लाले!’

---विज्ञापन---

पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए क्या करना होगा?

पाकिस्तान टीम को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो न सिर्फ श्रीलंका को हराना है, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है. अगर वो लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं, तो 13.1 ओवर में उन्हें मैच जीतना होगा. अगर वो टारगेट को डिफेंड करने उतरे, तो 64 रन से मैच जीतना होगा. देखा जाए तो पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा. इसी कारण श्रीलंका के खिलाफ यह मैच रोचक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले एमएस धोनी की बढ़ी टेंशन! सरकार से मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

First published on: Feb 28, 2026 06:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.