हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Birthday Special: वर्ल्ड कप या पाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट कोहली ने 43 रनों की इस ODI पारी को बताया सबसे बेस्ट

Virat Kohli Best ODI Inning: विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं. किंग के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो सामने आया है, जहां उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बेस्ट पारी बताई. उन्होंने वर्ल्ड कप और पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की पारी को इग्नोर किया.

विज्ञापन
विराट कोहली ने अपनी 43 रनों की एक पारी को सबसे बेस्ट बताया है (Image: ANI)

Virat Kohli Best ODI Inning: विराट कोहली का आज 38वां जन्मदिन है. वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. कोहली ने 2008 में अपना डेब्यू किया था और पिछले 18 सालों में उन्होंने खूब रन बनाए हैं. कोहली को वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज कहा जा सकता है. वह इस प्रारूप में 15000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और उन्होंने 55 शतक जड़े हैं. विराट ने अपने करियर में कई बड़ी पारियां खेली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी 43 रनों की एक पारी को सबसे बेस्ट बताया है.

विराट कोहली ने बताया कौन सी पारी है सबसे बेस्ट

विराट कोहली के वनडे करियर की जब भी बात आती है, तो फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 183 रनों की पारी याद आती है. इसके अलावा कोहली ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 160 रन बनाए थे. हालांकि, कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 फाइनल में अपनी 43 रनों की पारी को सबसे सर्वश्रेष्ठ बताया है. स्टार स्पोर्ट्स ने विराट कोहली से अपने वनडे करियर की सबसे बेस्ट पारी के बारे में पूछा और अलग-अलग विकल्प दिए.

विराट कोहली के सामने पहले होबार्ट में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 133 रनों की पारी और वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में 35 रनों की पारी में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया. विराट ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई इनिंग को चुना. उन्होंने अपनी इस पारी को इंग्लैंड के खिलाफ 122 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 160 रनों की इनिंग से भी ऊपर रखा.

विज्ञापन

विराट की पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खेली गई 183 रनों की पारी को फैंस बहुत पंसद करते हैं. हालांकि, विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 43 रनों की इनिंग को सबसे बेस्ट बताया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक को भी उतनी प्राथमिकता नहीं दी. सभी को हैरान करते हुए कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी की अपनी पारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया.

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम के साथ बात हो सकती है पक्की, दो स्टार खिलाड़ी किए ऑफर

विज्ञापन

जन्मदिन से एक दिन पहले भी मचाया कोहराम

विराट कोहली ने बर्थडे से एक दिन पहले, 4 नवंबर को भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में कोहली ने 51 गेंदों में 74 रन बनाए. मैच पर बारिश का साया रहा लेकिन विराट की पारी ने सभी को प्रभावित किया. कोहली ने 145.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1 छक्का और 13 चौके जड़े.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘वह टाइम पास नहीं…’, मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने खड़े किए सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola