हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs CAN Highlights: धमाकेदार जीत से न्यूजीलैंड की सुपर 8 में एंट्री, कनाडा को 8 विकेट रौंदा | न्यूजीलैंड बनाम कनाडा लाइव क्रिकेट स्कोर

NZ vs CAN T20I World Cup Up 2026 Highlights: न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कनाडा के खिलाफ जीत हासिल कर ली है. टीम के लिए रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक जड़े. इसी के साथ टीम ने सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

विज्ञापन

Live Updates

14:04 (IST) 17 Feb 2026

न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीता मैच

न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टीम के लिए रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स ने अर्धशतक जड़े. टीम ने महज 15.1 ओवर में ही 174 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया है. इसी के साथ टीम ने सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

14:01 (IST) 17 Feb 2026

रचिन रवींद्र ने जड़ा अर्धशतक

कनाडा के खिलाफ रचिन रवींद्र ने भी अर्धशतक जड़ा दिया है. उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. कीवी टीम जीत के बेहद ही नजदीक नजर आ रही है.

न्यूजीलैंड का स्कोर- 15 ओवर 171 रन 2 विकेट

13:55 (IST) 17 Feb 2026

जीत के करीब पहुंची टीम

न्यूजीलैंड की टीम कनाडा के खिलाफ जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है. टीम को आखिरी 6 ओवरों में जीत के लिए महज 15 रनों की दरकार है.

न्यूजीलैंड का स्कोर- 14 ओवर 159 रन 2 विकेट

13:44 (IST) 17 Feb 2026

फिलिप्स ने जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के लिए कनाडा के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करके हुए कीवी टीम के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने रचिन रवींद्र के साथ मिलकर 100 रनों की साझेदारी भी कर ली है.

13:36 (IST) 17 Feb 2026

न्यूजीलैंड की पारी को संभाला

रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है. टीम ने 9 ओवरों में 93 रन हो चुका है.

न्यूजीलैंड का स्कोर- 9 ओवर 93 रन 2 विकेट

13:16 (IST) 17 Feb 2026

5 ओवर में पूरा हुआ कीवी टीम का अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 5 ओवरों में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम के लिए रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

13:12 (IST) 17 Feb 2026

कीवी टीम के 2 विकेट गिरे

कनाडा के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 2 झटके लगा चुके हैं. दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके हैं. सीफर्ट ने 6 तो वहीं एलन ने 21 रनों की पारी खेली.

12:50 (IST) 17 Feb 2026

न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू

न्यूजीलैंड की टीम कनाडा के सामने मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. टीम के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

12:40 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा की पारी हुई खत्म

न्यूजीलैंड के सामने कनाडा की टीम ने 20 ओवरों में 173 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम के लिए युवराज सामरा ने शानदार शतक जड़ा. कीवी टीम को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 174 रन बनाने होंगे.

12:34 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा को लगा चौथा झटका

कनाडा को युवराज सामरा के रूप में चौथा झटका लगा है. उन्होंने इस मैच में कमाल की शतकीय पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए.

12:28 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा का तीसरा विकेट गिरा

कनाडा ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट निकोलस किर्तन के रूप में खोया है. वो इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 3 गेंदों में 2 रन बनाकर जिमी नीशम का शिकार हो गए.

कनाडा का स्कोर- 18.3 ओवर 160 रन 3 विकेट

12:23 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा का दूसरा विकेट गिरा

तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने कनाडा को दूसरा झटका दिया है. उन्होंने 18वें ओवर में नवनीत का विकेट चटकाया. नवनीत ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए हैं. उनको आउट करने के लिए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन कैच लपका.

कनाडा का स्कोर- 18 ओवर 158 रन 2 विकेट

12:19 (IST) 17 Feb 2026

युवराज ने जड़ा तूफानी शतक

युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने तूफानी शतक जड़ दिया है. उन्होंने 58 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. ये उनके इंटरनेशनल करियर की पहली सेंचुरी है.

कनाडा का स्कोर- 17 ओवर 150 रन 1 विकेट

12:02 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा का पहला विकेट गिरा

कनाडा का पहला विकेट गिर चुका है. टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेल जेमीसन का शिकार बने हैं. इस पारी में उन्होंने 4 चौके जड़े हैं.

कनाडा का स्कोर- 14 ओवर 116 रन 1 विकेट

12:00 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा के लिए शतकीय साझेदारी

कनाडा के सलामी बल्लेबाजों ने कीवी टीम के सामने जोरदार शुरुआत की है. सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी कर गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं.

कनाडा का स्कोर- 13 ओवर 102 रन 0 विकेट

11:47 (IST) 17 Feb 2026

NZ vs CAN Live: युवराज समरा का अर्धशतक पूरा

कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. कनाडा का स्कोर 10.5 ओवरों में बिना कोई नुकसान 80 रन है.

11:22 (IST) 17 Feb 2026

NZ vs CAN Live: 5 ओवर बाद मजबूत स्थिति में कनाडा

न्यूजीलैंड के धमाकेदार गेंदबाजी अटैक के बावजूद कनाडा की शुरुआत अच्छी रही है. उन्होंने एक भी विकेट नहीं गंवाया और 32 रन बनाए.

11:09 (IST) 17 Feb 2026

NZ vs CAN Live: बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम

कनाडा की टीम से युवराज समरा और दिलप्रीत बाजवा सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

10:42 (IST) 17 Feb 2026

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

10:37 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा की प्लेइंग 11

युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल

10:35 (IST) 17 Feb 2026

कनाडा ने जीता टॉस

कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पिच बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छी नजर आ रही है.

10:18 (IST) 17 Feb 2026

पहली बार होगा मुकाबला

न्यूजीलैंड और कनाडा की टीम पहली बार टी20 इंटरनेशनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. ऐसे में दोनों ही टीमें क्या रणनीति बना के उतरेंगी ये देखना दिलचस्प होगा.

NZ vs CAN T20I World Cup Up 2026 Highlights: टी20 विश्व कप 2026 में 31वां मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेला गया. इस मैच में कीवी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करे हुए 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है. कनाडा के लिए ये इस टूर्नामेंट की लगातार तीसरी हार रही. इसी के साथ कनाडा की टीम ऑफिशियल इस टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है. टीम के लिए इस मैच में ग्लेन फिलिप्स और रचनि रवींद्र ने शानदार अर्धशतक जड़ा. कीवी टीम के लिए ये जीत इसिलिए भी खास रही क्योंकि टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. टीम ने ग्रुप स्टेज में खेले 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है.

कनाडा ने की पहले बल्लेबाजी

कनाडा की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. टीम के लिए युवराज सामरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. सामरा ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की दर्शनीय पारी खेली. उनकी इस बेहतरीन पारी के दम पर ही टीम ने 20 ओवरों में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे विपक्षी टीम ने आसानी से हासिल भी कर लिया.

NZ vs CAN T20 World Cup 2026: Playing 11 

न्यूजीलैंड- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

विज्ञापन

कनाडा- युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेइलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल

NZ vs CAN T20 World Cup 2026: Head to Head

न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच ये टी20 इंटरनेशनल में ये पहला मुकाबला होगा. इससे पहले दोनों टीमें इस फॉर्मेट में एक दूसरे के सामने कभी नहीं आई हैं. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो सुपर 8 में जगह पक्की हो जाएगी तो वहीं हार कनाडा को टूर्नामेंट से बाहर की राह दिखाएगी. कीवी टीम ने इस भिड़ंत का आगाज जीत के साथ कर दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola