Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी नजर आ रही है प्लेइंग 11

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Score: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से दोनों ही टीमें अपना सफर शुरू करने वाली है. ये दोनों ही टीमें बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में टक्कर का मुकाबला देखने को मिलेगी.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 29, 2026 18:33 IST
KKR vs MI IPL 2026 Live Score
KKR vs MI IPL 2026 Live Score

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Cricket Score and Updates: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है. हार्दिक पांड्या और अजिंक्य रहाणे की टीमें बहुत बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में फैंस को बहुत ही शानदार मुकाबला देखने को मिलने वाला है. आईपीएल के दौरान शाम को होने वाले मैच के दौरान टॉस बहुत ज्यादा अहम होते हैं. ऐसा इस मुकाबले में भी देखने को मिलने वाला है. 

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: कब और कहां देखें ये मुकाबला? 

मुंबई और केकेआर के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस इस मैच का 7 बजे शाम को होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबला का आनंद जिओहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. जहां पर अलग-अलग भाषाओं में मुकाबले को देखा जा सकता है. जिओ का सिम अगर आपके आप हैं, जो 5g रिचार्ज करने पर आपको जिओहॉटस्टार फ्री में मिलेगा. ऐसे में आप मैच भी बिना पैसा खर्च किए देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

MI vs KKR IPL 2026: पिच और मौसम रिपोर्ट 

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है. छोटी बाउंड्री होने के कारण इस मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगते हैं.  ऐसे में आसानी से बड़ा स्कोर बन सकता है. हाल ही में इसी मैदान पर खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिला था, जहां लगभग 500 रन बने थे. मुंबई में शाम के समय आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. इसके साथ ही गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा. तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना लगभग जीरो है और हवाएं हल्की चलेंगी. जो क्रिकेट के लिए आदर्श परिस्थितियां सुनिश्चित करेंगी. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, अब इस स्टार ने PSL डेब्यू में विरोधी टीम के छुड़ाए छक्के

---विज्ञापन---

MI vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट.  इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे. 

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, कार्तिक त्यागी.  इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक.

ये भी पढ़ें: मुंबई का पूर्व घरेलू क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया केस

Mumbai Indians vs KKR IPL 2026: हेड टू हेड  

केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक आईपीएल में 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 24 मुकाबले जीते हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 11 मैचों में जीत मिली है. वहीं बात वानखेड़े स्टेडियम की करें तो यहां पर इन दोनों टीमों के बीच 12 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई की टीम ने 10 मैच जीते हैं, तो वहीं 2 मैच केकेआर ने जीते हैं. 

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

18:33 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: बड़े टेस्ट से गुजरने वाले हैं अजिंक्य रहाणे

बढ़ती उम्र के कारण अब केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी बहुत ज्यादा दबाव होगा. अगर रहाणे फेल होते हैं, उनका आईपीएल करियर ही खत्म हो सकता है. ऐसे में रहाणे को अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा.

18:07 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा पर टिकी हैं नजरें

रोहित शर्मा की फॉर्म आईपीएल के दौरान बहुत अच्छी नहीं रही है. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल भी खड़े होते हैं. ऐसे में हिटमैन इस सीजन के दौरान अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. जिससे वो खुद को एक बार फिर से साबित कर सकें.

17:45 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कमबैक को तैयार है केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन बहुत खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अब इस सीजन में केकेआर की टीम कमबैक करने का प्रयास करती हुई नजर आएगी. टीम में इस सीजन बड़ा बदलाव भी हुआ है.

17:27 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ पाएगी सालों का सिलसिला?

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कई सालों से आईपीएल में अपना पहला मुकाबला नहीं जीती है. ऐसे में उनके ऊपर इस रिकॉर्ड को बेहतर करने का दबाव है. मुंबई की टीम इस बार सीजन का पहला मुकाबला जीतना चाहेगी.

First published on: Mar 29, 2026 05:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.