हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस ने बनाया खास प्लान, फ्रेंचाइजी के हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत में जल्द ही होने वाली है और इसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम भी तैयारियों में जुटी हुई हैं. टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने भी नेट्स में बल्लेबाजी का आगाज कर दिया है. टीम मैनेजमेंट इस सीजन में उनके लिए एक खास प्लान तैयार कर रही है. इसके लिएहेड कोच ने खुलासा किया है.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं. मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है. टीम एक बार फिर से हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा इस बार हर बार की तुलना में ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम के हेड कोच ने इस सीजन टीम के साथ उनकी भूमिका पर बड़ा बयान दिया है. टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने मंगलवार को रोहित को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनके लिए एक खास प्लान तैयार किया गया है. आइए आपको भी इस प्लान के बारे में बताते हैं.

हेड कोच ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा?

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा को लेकर कहा, वो चाहते हैं कि आईपीएल के नए सीजन में रोहित शर्मा टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर बिताए. रोहित शर्मा इस सीजन पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और फॉर्म भी कमाल की दिख रही है. पिछले सीजन की बात करें तो रोहित शर्मा ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही खेलते हुए नजर आ रहे थे. वो केवल बल्लेबाजी करने के लिए ही मैदान पर उतर रहे थे.

पिछले साल चोटिल थे रोहित शर्मा

इसी के साथ महेला जयवर्धने ने कहा, “पिछले साल आईपीएल में रोहित शर्मा छोटी मोटी चोटों से जूझ रहे थे, इसी के चलते वो सभी मैचों के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए थे. हमें उन्हें मैनेज करना था. रोहित शर्मा का टीम पर अच्छा खासा प्रभाव होता था. इसी के चलते हम चाहते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा समय मैदान पर दें.”

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड

शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

ये भी पढ़िए- IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी में इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी LSG! पहली बार चैंपियन बनने की तैयारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola