MI-W vs GG-W: रोमांच से भरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से धूल चटाई. गुजरात से मिले 193 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 4 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. एमआई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 43 गेंदों में 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली.
हरमनप्रीत का भरपूर साथ निकोला कैरी ने निभाया और वह 23 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहीं.अमनजोत कौर ने भी 26 गेंदों में 40 रन जड़े. मुंबई ने लगातार दूसरी जीत का स्वाद चखा है, जबकि गुजरात को इस सीजन की पहली हार का मुंह देखना पड़ा है.
हरमनप्रीत ने पलटी बाजी
193 रनों के लक्ष्यच का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कमलिनी सिर्फ 13 रन बनाकर चलती बनीं. हेली मैथ्यूज ने 12 गेंदों में 22 रन जड़े, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं. हालांकि, इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार पार्टनरशिप जमाई. अमनजोत ने 40 रनों की अपनी तेज तर्रार पारी में 7 चौके जमाए.
इसके बाद कैप्टन हरमनप्रीत को निकोला कैरी के रूप में अच्छी जोड़ीदार मिली और दोनों ने चौथे विकेट के लिए अटूट 84 रनों की साझेदारी जमाई.हरमनप्रीत ने सिर्फ 43 गेंदों का सामना करते हुए 71 रनों की तूफानी पारी खेली और वह टीम को जीत दिलाकर लौटीं. वहीं, निकोला ने 6 चौके की मदद से 23 गेंदों में 38 रन ठोके.
ये भी पढ़ें: MI W vs GG W: WPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डेब्यू मैच में ही आयुषी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
भारती-वेयरहम ने खेली दमदार पारी
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 192 रन लगाए. टीम की ओर से जॉर्जिया वेयरहम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 43 रन जड़े. वहीं, अंतिम ओवरों में भारती फुलमाली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 36 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 सिक्स जमाए.
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 min agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines